उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से पहले सियासी बयानबाजी का दौर तेज हो गया है. यूपी के चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैदराबाद के सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन औवेसी (Asaduddin Owaisi) भी तैयारियों में जोर शोर से जुट गए हैं. ओवैसी ने कोरोना (Coronavirus) की दूसरी लहर में राज्य में पानी में तैरती लाशों का मद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संसद की नई बिल्डिंग देखने चले गए, लेकिन जब कोरोना से लोग मर रहे थे तब देखने नहीं गए.
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को अपने ट्वीट में लिखा, "प्रधानमंत्री अमेरिका के दौरे से लौटते ही, संसद की नई बिल्डिंग देखने चले गए, लेकिन जब यूपी में कोरोना से लोग मर रहे थे... लाशें पानी में तैर रही थीं तब देखने नहीं आए."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

असदुद्दीन ओवैसी का ट्वीट
ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने यूपी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने की घोषणा की गई. वह ओम प्रकाश राजभर के अगुवाई वाले मोर्चे के बैनर तले चुनावी मैदान में उतरेगी. ओवैसी ने चुनाव के मद्देनजर प्रचार तेज कर दिया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत समाजवादी पार्टी और बसपा को लगातार निशाने पर ले रहे हैं.
ओवैसी की पार्टी ने 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने कुछ प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन उसे एक भी सीट नहीं मिली थी. हालांकि, बिहार में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में उसे सीमांचल की पांच सीटों पर जीत हासिल हुई थी. इससे ओवैसी और उनकी पार्टी एआईएमआईएम उत्साहित है और उत्तर प्रदेश में भी कामयाबी के प्रति आश्वस्त नजर आ रही है.
- - ये भी पढ़ें - -
* VIDEO: 'ये सब धुआं है, कोई आसमां थोड़ी है', UP में ओवैसी ने दिया शायराना जवाब, झूम उठे समर्थक
* 'इनकी हिम्मत सरकार की वजह से बढ़ी' : घर पर तोड़फोड़ को लेकर NDTV से बोले असदुद्दीन ओवैसी
* 'BJP की हुकूमत देश को क्या पैगाम देना चाहती है', दिल्ली में घर पर तोड़फोड़ के बाद बोले ओवैसी
वीडियो: सांसद असदुद्दीन ओवैसी के घर पर तोड़फोड़, पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं