विज्ञापन

'हमारे यहां हैदराबादी बिरयानी नहीं चलती...', ओवैसी पर आजम खान का तंज, बोले- वे एक बैरिस्टर हैं, 'मौलाना' नहीं

आजम खान ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा है. उन्होंने कहा कि उनके इलाके में हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं की जाती, यहां के लोग पुलाव और मटन बिरयानी खाना पसंद करते हैं.

'हमारे यहां हैदराबादी बिरयानी नहीं चलती...', ओवैसी पर आजम खान का तंज, बोले- वे एक बैरिस्टर हैं, 'मौलाना' नहीं
ओवैसी पर आजम खान का तंज
NDTV
  • आजम खान ने ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए हैदराबादी बिरयानी की बजाय पुलाव और मटन बिरयानी पसंद करते हैं
  • आजम खान ने ओवैसी को बैरिस्टर बताते हुए कहा कि केवल दाढ़ी रखने से कोई मौलाना या साधु नहीं बन जाता
  • ओवैसी ने अपने भाषण में आजम खान के समर्थन की बात कही थी

अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी का बाजार गर्म है. इस चुनाव में बीजेपी और सपा के अलावा चंद्रशेखर आजाद से साथ ओवैसी भी ताल ठोकने की तैयारी कर रहे हैं. ओवैसी ने यूपी चुनाव को लेकर मेरठ में एक रैली को संबोधित किया और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. अब जेल से बाहर आने के बाद सपा के सीनियर नेता आजम खान ने ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हमारे इलाके में 'हैदराबादी बिरयानी' को पसंद नहीं किया जाता. यहा के लोग 'पुलाव' और मटन बिरयानी खाना पसंद करते हैं.

दाढ़ी रखने से कोई 'मौलाना' नहीं बन जाता: आजम खान

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर सपा नेता आजम खान ने कहा, "वे एक बैरिस्टर हैं, 'मौलाना' नहीं. सिर्फ दाढ़ी रखने से कोई 'मौलाना' नहीं बन जाता, ठीक वैसे ही जैसे दाढ़ी रखने से कोई 'साधु' नहीं बन जाता. उनकी शुभकामनाओं के लिए मैं उनका आभारी हूं. मेरा घर यहां से बस कुछ ही कदम दूर है और वहां टेलीफोन भी मौजूद है. वे आसानी से मेरी पत्नी को फोन करके मेरा हाल-चाल पूछ सकते थे, या खुद भी मिलने आ सकते थे. वह कोई 'दुआ' नहीं थी, असल में, वह मेरे दुश्मनों के लिए एक 'दवा' थी."

ओवैसी ने क्या कहा था?

इससे पहले ओवैसी ने सपा नेता शिवपाल सिंह यादव की जेल में मोहम्मद आजम खान से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि लोग राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं और दलों की मंशा का आकलन करेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने लगातार आजम खान के समर्थन में आवाज उठाई है और आगे भी उनके लिए संघर्ष करेगी. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जेल में बंद दलित और वंचित समुदायों के लोगों के लिए दूसरे नेता आवाज क्यों नहीं उठाते.

गोरखपुर में PDA रैली के दौरान बुलडोजर की चपेट में आने से 12 साल के बच्चे की मौत पर सीएम योगी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, SP नेता आजम खान ने कहा, 'हमारी संस्कृति में जिम्मेदारी के पद पर बैठे व्यक्ति को कैसी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए, इसे लेकर एक मर्यादा, शालीनता और तहजीब का भाव होता है. अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रह चुके हैं, पांच बार सांसद रहे हैं, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे हैं और चार बार सरकारों का हिस्सा रहे हैं. ऐसे में भाषा के कुछ मानक और पद की गरिमा होती है, जिसे बनाए रखना जरूरी है. किसी को भी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जिससे इस मर्यादा को ठेस पहुंचे.'

यह भी पढ़ें | अगर यूनिवर्सिटी बनाने की ये कीमत चुकानी होती तो जेल जाने के बजाय रिक्शा चलाना पसंद करता: आजम खान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azam Khan, Azam Khan SP, Azam Khan Speech, Asaduddin Owaisi, Asaduddin Owaisi AIMIM
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com