विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2022

दिल्ली में लगाये जाने वाले चंदन के 1,000 पौधों की चौबीसों घंटे सुरक्षा की जाएगी 

एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में पहले से ही लोधी गार्डन, बुद्ध पार्क और तालकटोरा गार्डन जैसे पार्क एवं उद्यानों में चंदन के पेड़ हैं लेकिन यह पहला मौका है जब इतने बड़े पैमाने पर चंदन के पौधे लगाये जा रहे हैं.

दिल्ली में लगाये जाने वाले चंदन के 1,000 पौधों की चौबीसों घंटे सुरक्षा की जाएगी 
चंदन के एक पौधे की कीमत करीब 275 रुपये है और इनकी ऊंचाई तीन से चार फुट के बीच है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश से लाये जाने के बाद लुटियंस दिल्ली में चंदन (Sandal) के 1,000 पौधे (Saplings) लगाने की महत्वाकांक्षी योजना शुरू हो गई है. इसके तहत, प्रथम चरण में लगाये जाने वाले पौधों को किसी तरह का नुकसान या चोरी होने से बचाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. योजना के मुताबिक, चंदन के पौधों को लगाए जाने के बाद ‘सिक्युरिटी गार्ड' चौबीसों घंटे इनकी सुरक्षा करेंगे. एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में पहले से ही लोधी गार्डन, बुद्ध पार्क और तालकटोरा गार्डन जैसे पार्क एवं उद्यानों में चंदन के पेड़ हैं लेकिन यह पहला मौका है जब इतने बड़े पैमाने पर चंदन के पौधे लगाये जा रहे हैं.

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के सदस्य कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि सुरक्षा कारणों के मद्देनजर एनडीएमसी के अधिकार क्षेत्र में आने वाली आवासीय सोसायटी के पार्क, उद्यानों जैसे स्थानों पर लाल और सफेद चंदन के कुल 1,000 पौधे लगाए जाएंगे.

चहल ने कहा कि चंदन के पौधों की पहली खेप राष्ट्रीय राजधानी पहुंच चुकी है और उन्हें पौधारोपण की तैयारी चल रही है. उन्होंने कहा कि इन पौधों को सड़क किनारे नहीं लगाया जाएगा. चहल ने , ‘‘अगर हम सड़क के किनारे चंदन के पौधे लगाते हैं, तो उनकी चोरी हो सकती है या उन्हें नुकसान पहुंचाया जा सकता है. इन पौधों को अतिरिक्त देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता होती है. हमारे सिक्युरिटी गार्ड का इस्तेमाल पौधों की सुरक्षा के लिए किया जाएगा.''

उन्होंने कहा कि एनडीएमसी के दक्षिण क्षेत्र में 600 पौधे लगाए जाएंगे, जिसमें लोधी गार्डन, सरोजिनी नगर, चाणक्य पुरी जैसे क्षेत्र शामिल हैं, जबकि उत्तरी क्षेत्र में राजपथ, संसद मार्ग, कनाट प्लेस, मदर टेरेसा क्रिसेंट और गोल मार्केट जैसे स्थान शामिल हैं. हालांकि, चहल ने चंदन के पौधों की कीमत के बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया. वहीं, नगर निकाय अधिकारियों के मुताबिक, चंदन के एक पौधे की कीमत करीब 275 रुपये है और इनकी ऊंचाई तीन से चार फुट के बीच है.

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने जुलाई में एनडीएमसी, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को मौजूदा मॉनसून के मौसम में शहर भर में चंदन के 10,000 पौधे लगाने का निर्देश दिया था. इस बीच, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रदीप कृष्ण ने योजना की सफलता पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप एक ध्रुवीय भालू को दिल्ली में लाते हैं और उसे बर्फ के घर में रखते हैं, तो वह जीवित रह सकता है, लेकिन ऐसा करना मूर्खतापूर्ण होगा. आपको पेड़ की मिट्टी, नमी और जलवायु पूर्व के अनुकूल रखने की जरूरत होती है. जिस वक्त आप पेड़ की देखभाल करना बंद कर देंगे, वह सूख जाएगा.''

इसे भी पढ़ें : * "मुझे टीवी से ही जानकारी मिली"; RJD नेताओं के यहां छापेमारी पर बोले सुशील कुमार मोदी
* CM योगी के भड़काऊ बयान वाले मामले की सुनवाई के बाद SC ने फैसला सुरक्षित रखा
* नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा स्पीकर विजय सिन्हा ने दिया इस्तीफा

इसे भी देखें : संबित पात्रा का AAP पर हमला, बोले- "आबकारी नीति में हुआ घोटाला, सिसोदिया से पूछे सवाल"

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lutyens Delhi, Tamil Nadu, Andhra Pradesh, Lodhi Garden, Buddha Park And Talkatora Garden
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com