विज्ञापन

तमिलनाडु में AI का अलग मंत्रालय, विजय सरकार का बड़ा Tech दांव

तमिलनाडु सरकार ने AI के लिए अलग मंत्रालय बनाकर बड़ा कदम उठाया है. आर कुमार को AI, IT और डिजिटल सर्विसेज विभाग दिया गया है. केरल के बाद तमिलनाडु ऐसा करने वाला दूसरा राज्य बना है.

तमिलनाडु में AI का अलग मंत्रालय, विजय सरकार का बड़ा Tech दांव
  • तमिलनाडु सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए अलग मंत्रालय बनाया है.
  • विधायक आर कुमार को AI, सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सर्विसेज विभागों की जिम्मेदारी CM विजय ने सौंपी है.
  • नया मंत्रालय AI नीति निर्माण, डिजिटल गवर्नेंस मजबूत करने और नई तकनीक लागू करने का काम करेगा.
चेन्नई:

तमिलनाडु की विजय सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में AI के लिए अलग मंत्रालय बनाया है. इसके साथ ही तमिलनाडु, केरल के बाद ऐसा करने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है.

आर कुमार को मिली जिम्मेदारी

वेलाचेरी सीट से विधायक आर कुमार को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई है. इसके बाद सीएम विजय ने उन्हें AI, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और डिजिटल सर्विसेज विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है. 

AI, IT और डिजिटल सर्विसेज पर एक साथ फोकस

सरकार ने AI मंत्रालय को IT और डिजिटल सेवाओं के साथ जोड़कर बनाया है, जिससे AI नीति तैयार करना, डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करना और नई टेक्नोलॉजी लागू करने जैसे काम एक ही फ्रेमवर्क में किए जा सकेंगे.

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में फिर 'गीत' पर महाभारत! विजय सरकार के शपथ ग्रहण में आखिर में बजा तमिल गान, TVK के सहयोगी ही भड़क गए

केरल के बाद दूसरा राज्य बना तमिलनाडु

बता दें कि इससे पहले केरल सरकार ने भी AI के लिए अलग पोर्टफोलियो बनाया था. अब तमिलनाडु ने भी इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए साफ संकेत दिया है कि राज्य नई तकनीकों के इस्तेमाल और निवेश को लेकर गंभीर है. 

AI गवर्नेंस की ओर बढ़ते राज्य

विशेषज्ञों के मुताबिक, राज्यों द्वारा AI के लिए अलग मंत्रालय बनाना यह दिखाता है कि अब टेक्नोलॉजी को सिर्फ IT विभाग तक सीमित नहीं रखा जा रहा. बल्कि नीति निर्माण और प्रशासन का मुख्य हिस्सा बनाया जा रहा है. तमिलनाडु सरकार का यह फैसला आने वाले समय में डिजिटल सर्विसेज, स्टार्टअप और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AI Ministry In Tamilnadu, Tamil Nadu, Vijay Cm, CM Vijay Tamilnad, Tamilnadu Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com