राजस्थान के उदयपुर जिले में तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. उदयपुर के गोगुंदा में तेंदुए ने एक पुजारी पर हमला किया और इस हमले में पुजारी की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार तेंदुआ पुजारी को मंदिर से उठाकर ले गया था. गांव में स्थिति मंदिर में पुजारी विष्णु अकेले सो रहे थे. तभी वहां तेंदुआ आ और पुजारी पर अटैक कर दिया. पुजारी को घसीटते हुए 50 मीटर दूर खेत में ले गया. लोगों ने रात 3 बजे तक पुजारी को देखा था, ये घटना 4 बजे के आसपास की है. पुजारी का शव मंदिर से कुछ दूरी से बरामद किया गया. लगातार तेंदुए की हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है. तेंदुए के हमले की 10 दिनों में यह छठी घटना है.
उदयपुर में आदमखोर का आतंक
महिला को बनाया शिकार
28 सितंबर को तेंदुए के हमले में गोगुंदा तहसील के गुड़ा गांव की गट्टू बाई की मौत हो गई थी. गट्टू बाई घर से डेढ़ किलोमीटर दूर अकेली खेत पर गई थी. जानकारी के अनुसार गट्टू बाई गाय को चारा डालने और दूध निकालने के लिए गई थी लेकिन 9 घंटे तक घर वापस नहीं आई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब शाम को उनके पति काम से घर लौटे तो उन्हें वह नहीं मिली. उन्होंने गांव वालों को सूचना दी. पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों को जंगल में बुजुर्ग महिला की साड़ी के टुकड़े, कुछ गहने और खून के निशान जंगल में मिले और कुछ दूरी पर महिला का क्षत-विक्षत शव मिला. वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह पता चलेगा कि महिला की मौत जानवर के हमले से हुई थी या नहीं.
पांच साल की बच्ची को बनाया शिकार
25 सितंबर को गोगुंदा तहसील के कुंडाऊ में 5 साल की बच्ची सूरज की मौत भी तेदुंए के हमले में हुई थी. सूरज अपनी मां के साथ घर से 500 मीटर दूर नदी में नहा रही थी. मां ने सूरज को नहला कर कपड़े पहना पास बैठाया और खुद नहाने लगी. तभी तेंदुआ आया और बच्ची को घसीटते हुए पहाड़ी पर ले गया. घटना स्थल से 300 मीटर दूर मिला शव.
बकरी चरा रहे व्यक्ति को मारा
तेंदुए ने 20 सितंबर को गोगुंदा तहसील के छाली पंचायत में हमेरी नामक व्यक्ति पर हमला कर दिया था. जिसमें उसकी मौत हो गई थी. हमेरी घर से कुछ ही दूर पहाड़ पर बकरी चरा रहा थी, तेंदुएं ने हमला करते हुए उसे 500 मीटर दूर जंगल की तरफ ले गया.
बच्ची पर किया हमला
तेंदुए ने 19 सितंबर को गोगुंदा के ऊंडिथल गांव में नाबालिग कमला पर हमला कर दिया था. कमला घर से कुछ दूर जंगल में बकरियां चराने गई थी. शाम तक नहीं लौटी तो ग्रामीण तलाश में जुटे गए. अगली सुबह पहाड़ी पर उसका शव मिला. इसी दिन गोगुंदा के भेवड़िया गांव में खुमाराम गमेती पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया था. गमेती खेत में था जब उसपर ये हमला किया गया.
Video : Uttar Pradesh में Jhansi से लेकर Prayagraj, बांदा तक खुदकुशी, क्यों इतनी जल्दी हार मान जाते हैं लोग?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं