विज्ञापन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की मेंहदी की तस्वीरें हुईं आउट, देखें कैसे सजी थी मेहंदी और कैसा था ये जश्न

विजय देवरकोंडा ने करीब सात साल तक अपनी लव स्टोरी को छिपाकर रखने के बाद ट्रेडिशनल तरीके से शादी की. ये सादी उदयपुर में हुई जिसमें करीबी लोग और परिवारवाले ही मौजूद थे.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की मेंहदी की तस्वीरें हुईं आउट, देखें कैसे सजी थी मेहंदी और कैसा था ये जश्न
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मेहंदी की रस्म की तस्वीरें
Social Media
नई दिल्ली:

साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी की. करीब सात साल तक अपनी लव स्टोरी को छिपाकर रखने के बाद उन्होंने ट्रेडिशनल तरीके से शादी की. पहले तेलुगू हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दूल्हे विजय देवरकोंडा की परंपरा का सम्मान किया गया, फिर दुल्हन की कोडावा जड़ों को सम्मान देते हुए कोडावा रीति-रिवाज से साथ निभाने की कस्में खाई गईं. दोनों की शादी की तस्वीरें रॉयल अंदाज में सामने आईं, जो राम-सीता की याद दिला रही थीं और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. अब जोड़े ने अपनी मेहंदी और प्रधानम समारोह की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जो किसी फेयरी टेल से कम नहीं लग रहीं.

25 फरवरी को प्रधानम (तेलुगु हिंदू परंपरा) और मेहंदी की रस्म हुई. इस मौके पर कपल ने करण तोरानी के ब्रांड ‘तोरणी' के डिजाइन किए कपड़े चुने. विजय ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “25.02.26 प्रधानम और मेहंदी वाली शाम. बहुत मजेदार, पूरी तरह जी हुई शाम, काश इसमें 100 घंटे और होते ❤️❤️❤️ @toraniofficial.”

रश्मिका ने भी तस्वीरें पोस्ट कीं और कैप्शन में कहा, “25.02.26 प्रधानम और मेहंदी की शाम. सब कुछ इतना परफेक्ट था लेकिन बहुत जल्दी खत्म हो गया..❤️ क्या शानदार डिजाइन बनाया है आपने!!! @toraniofficial हमें इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद 🫶🏻.”

इन तस्वीरों में सबसे खास बात दोनों का एक-दूसरे के प्रति गहरा प्यार है, ऐसा लगता है जैसे वे जल्द से जल्द अपनी खुशहाल जिंदगी शुरू करना चाहते हैं. शादी के दिन विजय ने रश्मिका को चुनने की वजह बताई थी: “एक दिन मुझे उनकी बहुत याद आई. ऐसी याद कि लगा दिन उनके बिना अधूरा रहेगा. खाना उनके साथ खाने से ज्यादा स्वादिष्ट लगता, वर्कआउट उनके साथ करने से मजेदार होता. मुझे उनकी जरूरत महसूस हुई - बस घर जैसी शांति और सुकून के लिए, कहीं भी. इसलिए मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया. 😀❤️ 26.02.2026.”

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding, Rashmika Mandanna Mehendi Pictures, Vijay Deverakonda Mehendi, Rashmika Vijay Udaipur Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com