नांगलोई में कांस्टेबल संदीप की हत्या मामले में एक आरोपी रजनीश उर्फ सिट्टू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं कार चलाने वाले ड्राइवर धर्मेंद्र की तलाश जारी है. दिल्ली के नांगलोई इलाके में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने कांस्टेबल को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. मृतक कांस्टेबल की पहचान 26 वर्षीय संदीप के रूप में हुई, जो सोनीपत का रहने वाला था और नांगलोई में किराए के मकान में रह रहा था. 2018 बैच का पुलिसकर्मी शादीशुदा था, हादसे की जगह पर वो ड्यूटी पर था उसने वर्दी नहीं पहन रखी थी.
कार से कांस्टेबल को घसीटते रहे आरोपी
तेरी औकात क्या है? ये बोलते हुए कार सवार दोनों आरोपियों ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल संदीप मालिक को रौंद दिया था. CCTV फुटेज में कार चढ़ाकर 10 मीटर तक आरोपी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल को घसीटते रहे. नांगलोई इलाके में नाइट ड्यूटी कर रहे दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की हत्या के मामले की FIR में चौंकाने वाली बातें लिखी हैं. FIR के मुताबिक रात 2 बजे कार में सवार 2 संदिग्ध लोग शराब पी रहे थे. कांस्टेबल ने जब दोनों कार सवार लोगों को रोका और पूछताछ की तो दोनों ने कांस्टेबल को कहा "तेरी औकात क्या है?"
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
संदीप ने कई किलोमीटर तक किया पीछा
इतना सुनने के बाद संदीप ने उनको पुलिस स्टेशन चलने को कहा इतना सुनते ही आरोपियों ने अपनी कार दौड़ा दी, संदीप ने कार का कई किलोमीटर तक पीछा किया. संदीप जब अपनी बाइक को कार के सामने लाया तो कार में सवार एक शख्स ने तेजी से कार ड्राइव कर रहे अपने साथी को कहा "भाई आज इस संदीप बीट वाले को गाड़ी चढ़ाकर खत्म कर दो. इसके बाद ड्राइवर ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी और टक्कर मारने के बाद 10 मीटर तक घसीटा था. फिलहाल केस के एक आरोपी की तलाश जारी है.

इस मामले में पुलिस ने क्या कुछ बताया
पुलिस के बताया कि संदीप ने जब एक तेज रफ्तार वैगनआर कार को रोकने की कोशिश की, तब उसने जानबूझकर उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह लगभग 10 मीटर तक घिसटते हुए एक दूसरे वाहन से जा टकराए. हादसे के बाद संदीप को गंभीर हालत में इलाज के लिए सोनिया अस्पताल में भर्ती कराया था. बाद में पश्चिम विहार के बालाजी अस्पताल शिफ्ट किया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है, लेकिन चालक फरार है. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में दो लोगों की तलाश थी. जिनमें से एक फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं