विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2019

जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या की

शोपियां में आतंकवादियों ने राजस्थान के ट्रक को निशाना बनाया, ड्राइवर शरीफ खान की गोली मारकर हत्या, बाग मालिक की पिटाई: पुलिस

Also Read in
जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या की
घटना में शामिल एक आतंकी का पाकिस्तान से है कनेक्शन
नई दिल्ली:

शोपियां में आतंकवादियों ने एक ट्रक को निशाना बनाया है. यह ट्रक राजस्थान का बताया जा रहा है. आतंकवादियों ने ट्रक पर हमला कर उसके ड्राईवर शरीफ खान की गोली मारकर हत्या कर दी है. साथ ही वहां मौजूद एक बाग मालिक की भी पिटाई की है. जम्मू कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस के अनुसार इस घटना में शामिल एक आतंकी का पाकिस्तान से कनेक्शन बताया जा रहा है.  आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.   

आपको बता दें कि आज ही से जम्मू कश्मीर में पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं चालू की गई हैं, जम्मू कश्मीर राज्य से विशेष दर्जा छिनने के बाद से ही राज्य में मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं आंशिक तौर पर बंद रही थी. खुफिया विभाग लगातार इस बात की आशंका जाहिर कर रहे थे कि आतंकी कश्मीर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. चूंकि अब तक काफी सख्ती बरती जा रही थी, इसलिए अब तक कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Jammu Kashmir, Terrorist Attack In J And K
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com