दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस ने छापेमारी की और जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल इससे पहले कठुआ में गिरफ्तार किए गए तीन आतंकवादियों से पूछताछ के बाद हासिल की गई जानकारियों के बाद ये गिरफ्तारियां हुई हैं. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद के सदस्यों में संबंधित ट्रक का मालिक भी शामिल है. पिछले बृहस्पतिवार को पंजाब से कश्मीर आ रहे इस ट्रक में आतंकी सवार थे और एके-श्रेणी के राइफल मिले थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ' हमने पुलवामा से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के दो समर्थकों को गिरफ्तार किया है. इसमें ट्रक मालिक सुहेल अहमद लाटू और बशीर अहमद लोन शामिल है.' उन्होंने बताया कि दोनों को रिमांड पर भेज दिया गया है. उन दोनों से जेईएम मॉड्यूल और उसकी गतिविधियों को बारे में पूछताछ की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में और भी गिरफ्तारियां हो सकती है.
जैश के आतंकियों ने कई रेलवे स्टेशनों पर हमले की धमकी दी : पुलिस
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अधिकारियों ने बताया कि पिछले बृहस्पतिवार जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर कार्डबोर्ड से भरे ट्रक को रोक कर उसकी तलाशी ली गई और ट्रक में यात्रा कर रहे तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था. इन लोगों के पास से एके -56 राइफलें, दो एके -47 राइफलें, छह मैगजीन और 180 राउंड गोलियों के साथ ही 11,000 रुपये नकद बरामद किए गए थे. पुलिस ने विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर लखनपुर में एक ट्रक (जेके 13 ई-2000) को उस समय पकड़ा जब वह पंजाब से कश्मीर घाटी जा रहा था. उन्होंने कहा कि सभी आतंकवादी कश्मीर घाटी के हैं. ट्रक गुलशनबाद, पुलवामा के सुहेल अहमद लाटू का है और जावेद अहमद डार नामक व्यक्ति उसे चला रहा था.
जम्मू-कश्मीर: 5 अगस्त से लेकर अब तक 40 पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ, अलर्ट पर घाटी में सुरक्षा बल
पुलिस ने तीनों की पहचान पुलवामा के राजपोरा में रहनेवाले उबैद-उल-इस्लाम और सबील अहमद बाबा के रूप में की है. वहीं जहांगीर अहमद पारे बडगाम के चरार-ए-शरीफ का रहनेवाला है. उन्होंने कहा कि तीनों पंजाब से कश्मीर घाटी में शांति भंग करने के लिए अवैध रूप से हथियार और गोला-बारूद ला रहे थे. अधिकारी ने बताया कि बशीर को यह हथियारों का जखीरा मिलने वाले थे. अब तक इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
5 अगस्त से अब तक 40 आतंकियों ने की घुसपैठः सूत्र
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं