विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2023

US Hospital Shooting: अमेरिका के अस्‍पताल में गोलीबारी, संदिग्ध समेत 2 की मौत

US Hospital Shooting: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं चिंताजनक रूप से आम हैं. कहा जाता है कि अमेरिका ऐसा देश है, जहां लोगों से ज्‍यादा बंदूकें हैं.

US Hospital Shooting: अमेरिका के अस्‍पताल में गोलीबारी, संदिग्ध समेत 2 की मौत
वाशिंगटन:

उत्तरपूर्वी अमेरिकी राज्य न्यू हैम्पशायर के एक मनोरोग अस्पताल में शुक्रवार को एक शख्‍स ने गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने उसे मार डाला. राज्य पुलिस कर्नल मार्क हॉल ने बताया कि संदिग्ध कॉनकॉर्ड के न्यू हैम्पशायर अस्पताल में घुसा और लॉबी में एक व्यक्ति को गोली मार दी.

एएफपी की खबर के मुुताबिक, र्क हॉल ने बताया, "अस्पताल में नियुक्त एक सुरक्षाकर्मी ने तुरंत कार्रवाई की और जवाबी फायरिंग में संदिग्ध मारा गया." उन्होंने यह भी कहा कि हमला अस्पताल की लॉबी तक ही सीमित था.

मार्क हॉल ने शूटर या पीड़ित की पहचान नहीं की. उन्होंने कहा, "जनता को कोई खतरा नहीं है और अस्पताल में मरीजों या कर्मचारियों को भी कोई खतरा नहीं है."

बताया जा रहा है कि न्यू हैम्पशायर में ये 185 बिस्तरों वाला एक अस्‍पताल है. यहां गंभीर मानसिक बीमारी वाले रोगियों का इलाज किया जाता है. ऐसे में ये समझ से परे है कि गोलीबारी करनेवाले शख्‍य का इरादा क्‍या था? आखिर क्‍यों शख्‍स गोलीबारी करने के लिए अस्‍पताल में दाखिल हुआ?  

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं चिंताजनक रूप से आम हैं. कहा जाता है कि अमेरिका ऐसा देश है, जहां लोगों से ज्‍यादा बंदूकें हैं. यहां कई बार बंदूकों की बिक्री को लेकर कड़े नियम बनाने के प्रयास हुए, लेकिन हर बार इनका विरोध किया गया. कई चुनावों में भी हथियारों के प्रतिबंध का मुद्दा उठा है. 

इसे भी पढ़ें:- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Hospital Shooting, US Gun Culture, US Firing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com