विज्ञापन

Twisha Sharma Funeral: भोपाल में हुआ ट्विशा का अंतिम संस्कार, भाई मेजर हर्षित ने दी मुखाग्नि

ट्विशा शर्मा केस में भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ. दूसरे पोस्टमार्टम के बाद परिवार ने रीति-रिवाज से अंतिम विदाई दी. दिल्ली AIIMS की विशेष टीम ने पोस्टमार्टम कर मौत के कारणों की जांच की.

Twisha Sharma Funeral: भोपाल में हुआ ट्विशा का अंतिम संस्कार, भाई मेजर हर्षित ने दी मुखाग्नि
  • ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर दूसरे पोस्टमार्टम के बाद परिवार ने किया.
  • परिवार ने एक भावुक पत्र में लोगों और संगठनों से ट्विशा को अंतिम विदाई में शामिल होने की अपील की थी.
  • दिल्ली AIIMS की विशेष टीम ने कोर्ट के निर्देश पर ट्विशा के दूसरे पोस्टमार्टम में मौत के कारण स्पष्ट किए.

Twisha Sharma Funeral Bhopal: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस में एक बेहद भावुक पल सामने आया, जब दूसरे पोस्टमार्टम के बाद ट्विशा को अंतिम विदाई के लिए रवाना किया गया. परिवार ने भारी मन से भदभदा विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार के रीति-रिवाज निभाई. ट्विशा के भाई मेजर हर्षित ने चिता को मुखाग्नि दी. इस दौरान माहौल गमगीन था और हर आंख नम नजर आई, क्योंकि एक परिवार अपनी बेटी ही नहीं, बल्कि अपने जीवन के सबसे अनमोल हिस्से को हमेशा के लिए अलविदा कह रहा था.

भदभदा विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार

ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर हुआ. दूसरे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन सीधे घाट पहुंचे. पूरे समय परिवार और करीबी लोग गहरे सदमे में दिखाई दिए.

परिजनों ने की भावुक अपील

अंतिम संस्कार से पहले ट्विशा के परिवार ने एक मार्मिक पत्र लिखकर लोगों और संगठनों से शामिल होने की अपील की थी. इस अपील में पिता का दर्द साफ झलक रहा था. उन्होंने लिखा कि जिस बेटी को उन्होंने गोद में खिलाया, कंधों पर बिठाया और दुल्हन बनाकर विदा किया, आज उसी की अर्थी को कंधा देना पड़ रहा है. परिवार ने कहा कि वे सिर्फ ट्विशा को नहीं, अपने जीवन के अमूल्य हिस्से को विदा कर रहे हैं.

मुखाग्नि देने के बाद अपनी बहन को एक टक देखते रहे मेजर हर्षित शर्मा।

मुखाग्नि देने के बाद अपनी बहन को एक टक देखते रहे मेजर हर्षित शर्मा।

दिल्ली AIIMS की टीम ने किया दूसरा पोस्टमार्टम

इस मामले में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दिल्ली के AIIMS से एक विशेष मेडिकल टीम भोपाल पहुंची थी. कोर्ट के निर्देश पर गठित इस टीम में चार वरिष्ठ डॉक्टर शामिल थे. फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता की अगुआई में पोस्टमार्टम किया गया. आधुनिक उपकरणों की मदद से पूरी प्रक्रिया को इस तरह किया गया, ताकि मौत के कारणों को लेकर कोई भी संदेह न रह जाए.

SIT की कार्रवाई जारी

मामले की जांच कर रही SIT भी लगातार सक्रिय है. टीम ने गिरिबाला और उनके बेटे सिद्धार्थ को फिलहाल घर में रहने के निर्देश दिए हैं. वहीं, यह भी संभावना जताई जा रही है कि SIT जल्द ही समर्थ को लेकर उसके घर पहुंच सकती है, जहां घटनास्थल का सत्यापन और रीक्रिएशन कराया जा सकता है.

भदभदा विश्राम घाट पर ट्विशा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

भदभदा विश्राम घाट पर ट्विशा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

जांच में आगे क्या होगा?

पुलिस अब केस के हर पहलू को बारीकी से जांच रही है. दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है. वहीं, घटनास्थल पर रीक्रिएशन से भी केस की तस्वीर और साफ हो सकती है. फिलहाल पूरे मामले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

ये भी पढ़ें-

ट्विशा शर्मा, अनु मीणा, दीपिका नागर, लक्ष्मी प्रिया की मौत से मैं बहुत परेशान हूं

'मेरी मां ने कहा था ट्विशा दिख नहीं रही', समर्थ ने पुलिस को बताया उन आखिरी लम्हों में क्या हुआ था

लेखक के बारे में
img
अजय शर्मा
reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twisha Sharma Case Update, Twisha Sharma Funeral Bhopal, AIIMS Delhi Postmortem Twisha, Bhopal SIT Investigation Twisha Case, Twisha Sharma Case Details
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com