विज्ञापन

'मेरी मां ने कहा था ट्विशा दिख नहीं रही', समर्थ ने पुलिस को बताया उन आखिरी लम्हों में क्या हुआ था

ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब जांच उस आखिरी शाम पर टिकी है, जब पार्लर से लौटने के कुछ घंटों के भीतर उनकी मौत हो गई. आरोपी पति समर्थ सिंह ने पुलिस को 12 मई की पूरी टाइमलाइन बताई है, जिसे अब सीसीटीवी, कॉल रिकॉर्ड और फॉरेंसिक सबूतों के साथ मिलाकर जांचा जा रहा है.

'मेरी मां ने कहा था ट्विशा दिख नहीं रही', समर्थ ने पुलिस को बताया उन आखिरी लम्हों में क्या हुआ था
  • ट्विशा शर्मा की मौत आत्महत्या मानी जा रही है, लेकिन जांच में सीसीटीवी फुटेज और एफआईआर कई सवाल खड़े कर रही हैं
  • 12 मई की शाम समर्थ ने बताया कि ट्विशा पार्लर से लौटकर पार्क में वॉक की और बाद में दोनों ने साथ खाना खाया
  • रात 8:30 बजे दोनों टीवी देख रहे थे, उसके बाद ट्विशा नीचे कमरे में गई और फोन पर माता-पिता से बात कर रही थी

भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब जांच का फोकस सीधे उस आखिरी दिन पर आ टिका है, जब ट्विशा की मौत हुई. आरोपी पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर है और जांच एजेंसियां अब उसके उसी बयान की हर दबी हुई परतें खंगाल रही हैं. ट्विशा शर्मा की हत्‍या नहीं हुई, उसने आत्‍महत्‍या की, अब तक की जांच में पुलिस यही मानकर चल रही है. हालांकि, ट्विशा की मौत से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और इस केस की एफआईआर कई सवाल खड़े कर रही है. समर्थ ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 12 मई की शाम से लेकर रात तक क्या कुछ हुआ.

12 मई की शाम: पार्लर से घर तक

समर्थ के मुताबिक, 12 मई की शाम करीब 6 बजे ट्विशा शर्मा पार्लर से घर वापस लौटी. इस बात की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से भी सामने आई है. उसने पुलिस को बताया कि घर पहुंचने के बाद करीब 6:30 बजे से 7:30 बजे तक दोनों ने घर के सामने स्थित पार्क में वॉक भी किया

डिनर, बातचीत और टीवी

समर्थ के बयान के अनुसार, वॉक के बाद दोनों घर लौटे और साथ में खाना खाया. इसके बाद कुछ देर घर के बाहर बैठे और फिर रात करीब 8:30 बजे कमरे में जाकर टीवी देखने लगे. ये वह समय है जिसे पुलिस अब जांच के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मान रही है, क्योंकि समर्थ के मुताबिक इस दौरान सब कुछ सामान्य था.

ये भी पढ़ें : ट्विशा की मौत के दिन घर में किस बात पर हुआ था विवाद, पति समर्थ ने पुलिस पूछताछ में किया खुलासा

आखिरी बातचीत और नीचे जाना

समर्थ ने पुलिस को बताया कि करीब आधे घंटे बाद यानी रात करीब 9 बजे के आसपास ट्विशा नीचे वाले कमरे में चली गई. उसका दावा है कि उस समय ट्विशा अपने माता‑पिता से फोन पर बात कर रही थी. वहीं, समर्थ ने कहा कि वह थकान की वजह से कमरे में ही सो गया. बस यहीं से घटनाक्रम रहस्यमय हो जाता है, क्योंकि इसके बाद कुछ ही समय में ट्विशा की मौत हो जाती है.

फोन कॉल्स से बढ़ा शक

समर्थ के मुताबिक, थोड़ी देर बाद उसकी मां गिरिबाला सिंह का फोन आया और उन्होंने बताया कि ट्विशा दिखाई नहीं दे रही और कॉल भी रिसीव नहीं कर रही है. इसी बीच, समर्थ के अनुसार, ट्विशा की मां का भी फोन आया, जिन्होंने कहा कि ट्विशा परेशान लग रही थी और रो रही थी, इसलिए जाकर उसे देख लें. समर्थ ने अपनी मां से कहा कि ट्विशा शायद छत पर गई होगी, वहां जाकर देख लें.

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma: ट्विशा का दोबारा पोस्टमॉर्टम शुरू, पहली PM रिपोर्ट में मौत की वजह थी आत्महत्या, गड़बड़ी मिली तो नपेंगे डॉक्टर

छत पर क्या मिला?

समर्थ के बयान के अनुसार, जब गिरिबाला सिंह छत पर पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि ट्विशा एक्सरसाइज में इस्तेमाल होने वाली इलास्टिक बेल्ट से फांसी पर लटकी हुई थी. शोर सुनकर समर्थ भी वहां पहुंच गया. उसने दावा किया कि उसने ट्विशा को नीचे से सहारा देकर ऊपर उठाया, जबकि उसकी मां पास रखे पलंग पर चढ़कर फंदा ढीला करने की कोशिश कर रही थीं. काफी प्रयास के बाद फंदा हटाया गया और ट्विशा को पलंग पर लिटाया गया.

बचाने की कोशिश और अस्पताल ले जाना

समर्थ ने पुलिस को बताया कि इसके बाद उसने पास में रहने वाले रिश्तेदारों को बुलाया, उसने ट्विशा को सीपीआर देने की बात भी कही, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद तीन लोगों की मदद से ट्विशा को नीचे लाया गया और कार से एम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा केस पर बोलीं सोना मोहपात्रा- दहेज मांगने वालों को खुलेआम बेनकाब करो, सुनाया अपने मामा का किस्सा

अब पुलिस के सामने सबसे बड़े सवाल

समर्थ की इस पूरी कहानी ने कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब पुलिस तलाश रही है:

  • अगर सब सामान्य था, तो कुछ ही देर में ऐसा क्या हुआ?
  • क्या 8:30 बजे के बाद कोई विवाद हुआ था?
  • क्या ट्विशा फोन पर वाकई परेशान और रो रही थी?
  • समर्थ सच में सो गया था या जाग रहा था?
  • ट्विशा को आखिरी बार किसने जिंदा देखा?
  • छत पर जाने की किसी ने भनक क्यों नहीं पाई?
  • फांसी लगाने और बचाने की जो कहानी बताई जा रही है, क्या वह फॉरेंसिक सच्चाई से मेल खाती है?


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twisha Sharma Death Case, Last Evening Events Twisha, Samarth Singh Statement, What Happened On May 12, Bhopal Death Investigation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com