विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मेसी का धमाका, रोनाल्डो के वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी, अर्जेंटीना के लिए बने खास

लियोनल मेसी ने इतिहास रच दिया है. वह फीफा वर्ल्ड कप के पांच अलग-अलग संस्करणों में गोल दागने वाले संयुक्त रूप से पहले फुटबॉलर बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी की है.

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मेसी का धमाका, रोनाल्डो के वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी, अर्जेंटीना के लिए बने खास
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी

फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) का एक अहम मुकाबला अर्जेंटीना और अल्जीरिया (Argentina vs Algeria) के बीच कैनसस सिटी स्टेडियम में खेला गया. जहां अर्जेंटीना के स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने शुरुआती मौकों पर ही गोल दागते हुए इतिहास रच दिया. वह टूर्नामेंट के पांच अलग-अलग संस्करणों में गोल दागने वाले संयुक्त रूप से पहले फुटबॉलर बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की बराबरी की है.

अर्जेंटीना की तरफ से 200 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाले एकमात्र फुटबॉलर बने मेसी

यहीं नहीं अल्जीरिया के खिलाफ आज मैदान में उतरते ही मेसी ने एक और उपलब्धि हासिल की. वह अर्जेंटीना की तरफ से इंटरनेशनल लेवल पर 200 मैच खेलने वाले पहले फुटबॉलर गए हैं. पूरी दुनिया में खबर लिखे जाने तक कुल तीन फुटबॉलरों ने इंटरनेशनल लेवल पर 200 या 200 से अधिक मुकाबले खेले हैं. जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बदर अल-मुतावा के अलावा अब लियोनल मेसी का नाम शामिल है. 

इंटरनेशनल लेवल पर 200 या 200 से अधिक फुटबॉल मैच खेलने वाले फुटबॉलर 

228 मैच - क्रिस्टियानो रोनाल्डो - पुर्तगाल
202 मैच - बदर अल-मुतावा - कुवैत
200 मैच - लियोनल मेसी - अर्जेंटीना

2022 में अर्जेंटीना को चैंपियन बना चुके हैं मेसी 

लियोनल मेसी साल 2022 में अर्जेंटीना की अगुवाई करते हुए फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता चुके हैं. यही नहीं उन्होंने 2021 और 2024 में कोपा अमेरिका का खिताब भी जिताया है. 

2022 में अर्जेंटीना को चैंपियन बना चुके हैं मेसी 

लियोनल मेसी साल 2022 में अर्जेंटीना की अगुवाई करते हुए फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता चुके हैं. यही नहीं उन्होंने 2021 और 2024 में कोपा अमेरिका का खिताब भी जिताया है. मौजूदा समय में वह अर्जेंटीना की तरफ से इंटरनेशनल लेवल पर सबसे ज्यादा गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: अर्जेंटीना vs अल्जीरिया मुकाबले से पहले आपस में बुरी तरह से भिड़े दोनों देशों के फैंस, खूब चले लात घुसे

लेखक के बारे में
img
राकेश कुमार सिंह
सीनियर सब एडिटर
करीब 7 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. अप्रैल 2024 से NDTV इंडिया में दूसरी पारी का आगाज करते हुए सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. NDTV इंडिया... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com