विज्ञापन

दिल्ली, राजस्थान समेत 21 राज्यों में आज तूफानी आंधी-बारिश, यूपी का ये हिस्सा लू से जलेगा, देखें आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने 17 जून के लिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत देश के ज्यादातर हिस्सों के लिए बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. वहीं प्रयागराज में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली, राजस्थान समेत 21 राज्यों में  आज तूफानी आंधी-बारिश, यूपी का ये हिस्सा लू से जलेगा, देखें आज का मौसम
17 जून को मौसम का अपडेट.
  • दिल्ली-एनसीआर में 17 जून को बारिश और आंधी का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है
  • बुधवार को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है
  • 17 जून को दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड समेत देश के 21 राज्यों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है

दिल्ली में मंगलवार को हुई बारिश के बाद पूरे एनसीआर का मौसम सुहाना बना हुआ है. ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. देश के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे गर्मी और लू से कुछ हद तक राहत जरूर मिली है. मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही बने रहने की उम्मीद आईएमडी ने जताई है. दिल्ली से लेकर पंजाब और हरियाणा तक का मौसम बदलना शुरू हो गया है. 17 जून को दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड समेत देश के 21 राज्यों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 

17 जून को कहां होगी बारिश

  1.  दिल्ली
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश
  4. राजस्थान
  5.  बिहार
  6.  झारखंड
  7.  छत्तीसगढ़
  8. पश्चिम बंगाल
  9. महाराष्ट्र
  10. उत्तराखंड
  11. हिमाचल
  12. जम्मू-कश्मीर
  13. लद्दाख
  14.  सिक्किम
  15. ओडिशा
  16. तमिलनाडु
  17. त्रिपुरा
  18. असम
  19. नागालैंड
  20. आंध्र प्रदेश 
  21.  कर्नाटक 

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में 17 जून को बारिश और आंधी का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 50 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. बारिश की वजह से दिल्ली वालों को उमस और गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर मिली है. बुधवार को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बादल छाए रहने के साथ ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 

आज उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में भी आज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में 16 से 19 जून और 22 जून, पूर्वी यूपी में 17-18 जून और 21-22 जून को कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं प्रयागराज में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 70-80 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 

उत्तराखंड और हिमाचल का मौसम

उत्तराखंड और हिमाचल में आज आंधी और बारिश और तूफान की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. हिमाचल में 17 जून को तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं 18-19 जून और उत्तराखंड में 19,20 जून को तेज बारिश और तूफान आ सकता है. 16 और 19 जून के उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है.

हरियाणा का मौसम

17 जून को हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में हल्के बादल छाये रहने के साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने राज्य के सभी 23 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि 18 जून के लिए ऐसी कोई चेतावनी नहीं है. दिन के समय पारा फिर से बढ़ सकता है.

कहां लू से बढ़ेगी गर्मी

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा तेलंगाना और पश्चिमी यूपी में अगले दो दिन तक लू और गर्मी से बुरा हाल रह सकता है. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में 19-22 जून, छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 18-19 जून, ओडिशा में 16-18 जून, विदर्भ में 19022 जून को हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है.  

ये भी पढ़ें- अभी एक हफ्ते दिल्ली एनसीआर में बारिश, आंधी हिलाएगी, यूपी से पंजाब-राजस्थान तक अलर्ट, मॉनसून के पहले ही बरसात

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
चीफ़ सब-एडिटर
उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर कासगंज से निकलकर जयपुर की एमिटी यूनिवर्सिटी से पत्रिकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया. पिछले 12 सालों से बतौर पत्रकार काम कर... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Mausam, Delhi Ka Mausam, Rain Alert Delhi NCR, Heatwave 2026, IMD Weather Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com