विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2019

महात्मा गांधी के प्रपौत्र बोले- नए भारत के साथ-साथ नए ‘राष्ट्रपिता' की भी उत्पत्ति हुई, लेकिन महात्मा गांधी ऐसे देश के...

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने शनिवार को कहा कि नये भारत के साथ-साथ नए ‘राष्ट्रपिता’ की भी उत्पत्ति हुई है.

महात्मा गांधी के प्रपौत्र बोले- नए भारत के साथ-साथ नए ‘राष्ट्रपिता' की भी उत्पत्ति हुई, लेकिन महात्मा गांधी ऐसे देश के...
तुषार गांधी
  • महात्मा गांधी के अस्थि कलश चोरी होने का मामला
  • महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने जताया दुख
  • तुषार ने केन्द्र और मध्य प्रदेश सरकार की आलोचना की
औरंगाबाद:

महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के प्रपौत्र तुषार गांधी (Tushar Gandhi) ने शनिवार को कहा कि नये भारत के साथ-साथ नए ‘राष्ट्रपिता' की भी उत्पत्ति हुई है लेकिन महात्मा गांधी ऐसे देश के राष्ट्रपिता कभी नहीं बनते. उन्होंने राष्ट्रपिता के अस्थि विसर्जन में इस्तेमाल किए गए पात्र की हाल ही में मध्य प्रदेश से हुई चोरी को ‘बेअदबी' बताया और इस घटना पर चुप्पी साधने के लिए केन्द्र और मध्य प्रदेश सरकार की आलोचना की. तुषार ने कहा कि यह घटना वर्तमान में और पिछले सात दशक से शासन कर रहे राजनीतिक दलों द्वारा महात्मा की छवि को नुकसान पहंचाने की तयशुदा योजना है.

पीएम मोदी को 'फादर ऑफ इंडिया' कहने पर बापू के प्रपौत्र बोले- क्या ट्रंप खुद को...

गांधी जयंती के दिन रीवा के लक्ष्मणबाग संस्थान स्थित बापू भवन में किसी अज्ञात व्यक्ति ने महात्मा की तस्वीर पर ‘देशद्रोही' लिख दिया और उनके अस्थि विसर्जन में प्रयुक्त पात्र चुरा लिया. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में संवाददाताओं से बातचीत में तुषार ने कहा कि महात्मा के अस्थि पात्र की चोरी से ज्यादा तकलीफदेह इस मामले में मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार और केन्द्र की भाजपा सरकार की चुप्पी है.

महात्मा गांधी के खास करीबी बोले- मैंने कभी नहीं कहा था कि ‘हे राम' बापू के आखिरी शब्द नहीं थे

उन्होंने कहा, ‘‘तस्वीर की बेअदबी और चोरी का दुख है. लेकिन ज्यादा दुख इस बात का है कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार और केन्द्र की भाजपा सरकार ने घटना पर एक शब्द नहीं कहा है. घटना को 60 घंटे हो चुके हैं.''

Video: महात्मा गांधी का अस्थि कलश चोरी हुआ, तस्वीर पर अज्ञात लोगों ने लिखा राष्ट्रदोही​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tushar Gandhi, Mahatma Gandhi, BJP, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com