विज्ञापन

'कंपनी में वापसी मेरी खुशकिश्मती होगी...', nVIDIA के पूर्व सीईओ ने तोड़ी चुप्पी, हनी ट्रैप पर दिया बड़ा बयान

जेनसन हुआंग ने nVIDIA के CEO पद से इस्तीफे के बाद पहली बार बयान जारी करते हुए कहा कि यदि कंपनी का बोर्ड इसे सही समझे तो वह दोबारा CEO बनने के लिए तैयार हैं. उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में 'गंभीर गलतियां' स्वीकार कीं, बोर्ड को हुई परेशानी पर अफसोस जताया और चल रही स्वतंत्र जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही.

'कंपनी में वापसी मेरी खुशकिश्मती होगी...', nVIDIA के पूर्व सीईओ ने तोड़ी चुप्पी, हनी ट्रैप पर दिया बड़ा बयान
फाइल फोटो
AFP

दुनिया की सबसे बड़ी AI और चिप निर्माण कंपनियों में शुमार एनवीडिया के सह-संस्थापक जेन्सन हुआंग ने CEO पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया है. हुआंग ने कहा कि अगर कंपनी का बोर्ड यह मानता है कि उनके दोबारा लौटने से कंपनी, कर्मचारियों, शेयरधारकों और अमेरिका के हित सुरक्षित होंगे, तो वह फिर से CEO की जिम्मेदारी संभालने के लिए 'सम्मानित' महसूस करेंगे.

जेन्सन हुआंग ने अपने बयान में माना कि उन्होंने निजी जिंदगी में 'गंभीर गलतियां' की हैं. उन्होंने कहा कि उनकी वजह से कंपनी के बोर्ड को मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा. इसका उन्हें गहरा अफसोस है. हुआंग ने कहा कि वह अपनी गलतियों की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं और बोर्ड की स्वतंत्र जांच में पूरा सहयोग करेंगे.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हुआंग ने 12 नवंबर को एनवीडिया के CEO पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे से पहले उनके निजी संबंधों को लेकर विवाद खड़ा हो गया था. रिपोर्टों में दावा किया गया कि उन्होंने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने की बात स्वीकार की थी. 

इसके साथ ही एक महिला के कथित तौर पर चीनी खुफिया नेटवर्क से जुड़े होने के आरोपों ने मामले को और संगीन बना दिया. इसी के बाद कंपनी के बोर्ड ने स्वतंत्र जांच शुरू कर दी और बढ़ते दबाव के बीच हुआंग ने पद छोड़ दिया.

हालांकि, उनके इस्तीफे के बाद टेक इंडस्ट्री के कई बड़े नाम और कुछ निवेशक उनके समर्थन में सामने आए हैं. हुआंग के दोबारा CEO बनाए जाने की मांग को लेकर एक ऑनलाइन मुहिम भी चल रही है, जिसे बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन मिला है. इसके बावजूद एनवीडिया बोर्ड फिलहाल उनकी वापसी पर विचार नहीं कर रहा है और जांच प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित किए हुए है.

कौन हैं जेनसन हुआंग

जेनसन हुआंग को AI क्रांति का सबसे बड़ा चेहरा माना जाता है. उनके नेतृत्व में एनवीडिया ने एक ग्राफिक्स चिप कंपनी से दुनिया की सबसे प्रभावशाली AI कंपनियों में जगह बनाई. ChatGPT और जनरेटिव AI के दौर में एनवीडिया के चिप्स की मांग आसमान छूने लगी थी और कंपनी का बाजार मूल्य रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था.

यह भी पढ़ें: 32% टूटने के बाद Nvidia को मिलेगी राहत! जेनसन हुआंग की वापसी की खबर से 3% उछले फ्यूचर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jensen Huang, Nvidia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com