प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के सामने पार्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व पदाधिकारी पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा. उनकी प्रतिमा का अनावरण करना अद्भुत और सुखद संयोग है.
पीएम ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की उचित भागीदारी के बिना हम समावेशी समाज, लोकतांत्रिक एकीकरण की बात नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के सभी लाभार्थियों तक पहुंचाने का हमारा 'सेवा अभियान' ही सच्ची धर्मनिरपेक्षता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक का पारित होना न सिर्फ लोकतंत्र, बल्कि भाजपा की विचारधारा की भी जीत है.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय हम सबके प्रेरणास्रोत- पीएम
उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा एक बात का गर्व होता है कि जिस दीनदयाल उपाध्यायजी के विचारों को लेकर हम जी रहे हैं, मेरे लिए वो बहुत महान व्यक्तित्व, उनके चरणों में बैठने का सौभाग्य मिलना अपने आप में बहुत ही बड़ी बात है. आज हम सबके प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती का पावन अवसर, एक प्रेरक अवसर, हम सबके लिए हमेशा प्राणशक्ति देता आया है.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान दौरे पर जयपुर जिले के धानक्या गांव में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की थी. उपाध्याय ने जयपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर धानक्या गांव में अपने बचपन के दिन बिताए थे. इस जगह पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक बनाया गया है.
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
पीएम मोदी ने 'एक्स' पर भी एक पोस्ट में कहा, 'मां भारती की सेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा. उनकी जयंती पर उन्हें मेरा सादर नमन.'
मथुरा में 1916 में जन्मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारी और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं