विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2022

पुणे के इंदापुर में प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त, ट्रेनी महिला पायलट को मामूली चोटें

हादसे में 22 वर्षीय ट्रेनी पायलट भाविका राठौड़ घायल हो गईं हैं. बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ. 

पुणे में प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त
पुणे:

महाराष्ट्र में पुणे जिले के इंदापुर तालुका के कदबनवाड़ी गांव में आज सुबह करीब 11.30 बजे एक प्रशिक्षु विमान खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में 22 वर्षीय ट्रेनी पायलट भाविका राठौड़ घायल हो गईं हैं. विमान कार्वर एविएशन बारामती का है. बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ. 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा पूर्वान्ह करीब साढ़े 11 बजे इंदापुर तहसील के कदबनवाड़ी में हुआ. एक निजी विमानन स्कूल के इस विमान ने पुणे के बारामती हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. अधिकारी ने बताया कि पायलट भावना राठौड़ को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि विमान क्षतिग्रस्त हो गया है.

ये Video भी देखें :बिहार के सारण जिले में पटाखा कारोबारी के घर धमाका, 6 की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Woman Pilot, Trainee Plane Crashes, Plane Crash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com