महादेव बेटिंग केस में बड़ी कामयाबी: सह-संस्थापक रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी तेज
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. ऐप के सह-संस्थापक रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार किए जाने की जानकारी भारतीय एजेंसियों को अनौपचारिक सूत्रों से मिली है. हालांकि UAE की ओर से अभी तक इस संबंध में भारत को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है. यह कार्रवाई सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई बताई जा रही है. अब ED और CBI रवि उप्पल को जल्द भारत लाने की कोशिश में जुटी हैं ताकि उससे पूछताछ की जा सके. ED का दावा है कि रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर के पास वानुअतु के पासपोर्ट भी थे. रवि उप्पल के खिलाफ अक्टूबर 2023 में इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था.
छठ-दिवाली पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, 103 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने छठ और दिवाली के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं. हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के मुताबिक 103 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा चुकी है, जो हजारों फेरों में संचालित होंगी. इसके अलावा 51 अन्य जोड़ी ट्रेनें भी ECR क्षेत्र से गुजरेंगी. त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 4 अतिरिक्त RPF कंपनियां पहुंच चुकी हैं और जरूरत पड़ने पर और बल तैनात किया जाएगा. बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्टेशन परिसरों में अस्थायी टेंट भी लगाए जाएंगे.
SIR पर संघ का समर्थन, दत्तात्रेय होसबाले बोले- वोटर लिस्ट को त्रुटिहीन बनाना जरूरी
इंदौर में अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद RSS सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने वोटर लिस्ट में किए जा रहे SIR का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाना है और इस पर सिर्फ विरोध के लिए विरोध नहीं होना चाहिए. होसबाले ने तर्क दिया कि वोटर लिस्ट में मृत लोगों, दो जगह दर्ज मतदाताओं और गैर-नागरिकों के नाम होना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि ऐसी समीक्षा प्रक्रिया पहले भी होती रही है, इसलिए इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए. जंतर-मंतर पर हुए जेन-जी आंदोलन पर उन्होंने कहा कि कुछ अराजक शक्तियां युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन युवाओं की आकांक्षाओं और चिंताओं पर सरकार व समाज को गंभीरता से संवाद करना चाहिए.
खबर विस्तार से पढ़ें: SIR पर संघ का मिल गया साथ, जेन जी के आंदोलन पर भी बोले होसबाले
धनतेरस-दिवाली पर नोएडा में ट्रैफिक अलर्ट, सेक्टर-18 समेत कई इलाकों में डायवर्जन
धनतेरस और दिवाली पर बाजारों और मॉल्स में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए Noida ट्रैफिक पुलिस ने 5 से 8 नवंबर तक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. सेक्टर-18, अट्टा मार्केट और आसपास के प्रमुख खरीदारी केंद्रों में जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा.पुलिस ने लोगों से मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की है. साथ ही सड़कों पर वाहन खड़े करने के बजाय निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने को कहा है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और कुछ अन्य मार्गों पर मालवाहक वाहनों के लिए पहले से लागू प्रतिबंध भी प्रभावी रहेंगे.
खबर विस्तार से पढ़ें: धनतेरस और दिवाली पर नोएडा में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, सेक्टर-18 समेत प्रमुख बाजारों में डायवर्जन प्लान लागू
महाराष्ट्र में 305 तहसीलें सूखे की चपेट में...हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- कागजों में नहीं, जमीन पर क्या हाल है
हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से सूखा प्रभावित इलाकों में किसानों, भूमिहीन खेतिहर मजदूरों और कम आय वर्ग के श्रमिकों के लिए लागू सभी राहत योजनाओं का विस्तृत ब्योरा मांगा है. अदालत ने कहा कि अगली सुनवाई के समय उसे यह स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए कि सरकार कौन-कौन सी योजनाएं चला रही है और उनका लाभ किस तरह लोगों तक पहुंच रहा है. मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति अद्वैत सेठना की खंडपीठ ने राज्य के महाधिवक्ता डॉ. मिलिंद साठे को संबंधित जानकारी पेश करने का निर्देश दिया. मामला उस जनहित याचिका से जुड़ा है,
दिवाली से पहले अमूल का महंगाई झटका, घी 50 रुपये और मक्खन 15 रुपये तक महंगा
दिवाली से ठीक पहले Amul ने घी और मक्खन के दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका दिया है. नए रेट के मुताबिक 1 किलो अमूल घी 630 रुपये से बढ़कर 680 रुपये हो गया है, जबकि 500 ग्राम मक्खन की कीमत 310 रुपये से बढ़कर 325 रुपये कर दी गई है. 500 ग्राम घी पाउच और 100 ग्राम मक्खन के दाम भी बढ़ाए गए हैं. कंपनी के इस फैसले के पीछे ब्रांडेड घी की बढ़ती मांग और सप्लाई पर दबाव को वजह बताया जा रहा है. त्योहारी सीजन में घी और मक्खन की खपत बढ़ने से सप्लाई पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ा है.
खबर विस्तार से पढ़ें: दिवाली से पहले अमूल का झटका! घी 50 रुपये और मक्खन 15 रुपये तक महंगा, ये रही नई रेट लिस्ट
कल कैसा रहेगा मौसम? 15 राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में AQI गंभीर
5 नवंबर को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिल सकता है. दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है और सुबह-शाम ठंड बढ़ने का अनुमान है. वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. दूसरी ओर तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और ओडिशा समेत 15 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार हालिया चक्रवाती गतिविधियों के असर से दक्षिण और पूर्वी भारत के कई इलाकों में वर्षा का दौर जारी रह सकता है
शेयर बाजार में 'असली दिवाली', 5 दिन में निवेशकों ने कमाए 20.8 लाख करोड़ रुपये
भारतीय शेयर बाजार में पिछले पांच कारोबारी सत्रों से लगातार तेजी देखने को मिल रही है. इस दौरान सेंसेक्स 4,055 अंकों से ज्यादा चढ़ा, जबकि निफ्टी में भी 1,261 अंकों से अधिक की बढ़त दर्ज की गई. इस उछाल से निवेशकों की कुल संपत्ति में करीब 20.81 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. बुधवार को बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप 493.44 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. बाजार की इस तेजी के पीछे संभावित टैक्स राहत, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, बेहतर कॉरपोरेट नतीजे, मजबूत घरेलू मांग और अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के बाद सकारात्मक वैश्विक संकेतों को अहम वजह माना जा रहा है.
डेमोक्रेट्स की जीत के बाद भी ईरान के सुप्रीम लीडर का संदेश, कहा- 'अमेरिका से दुश्मनी खत्म नहीं होगी
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत और कांग्रेस के दोनों सदनों पर नियंत्रण के बावजूद ईरान ने साफ कर दिया है कि वॉशिंगटन के प्रति उसका रुख नहीं बदलेगा. ईरान के सर्वोच्च नेता Mojtaba Khamenei ने कहा कि जो लोग यह उम्मीद कर रहे हैं कि अमेरिकी सत्ता संतुलन बदलने से ईरान के प्रति नीति नरम हो जाएगी, वे गलतफहमी में हैं. खामेनेई ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान के खिलाफ फिर कोई सैन्य कार्रवाई हुई तो संघर्ष का दायरा और बड़ा हो सकता है. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में Donald Trump की रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगा है.
भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और अर्शदीप बने जीत के हीरो
पहले वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया. भारत जीत में विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली और 74 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि रोहित शर्मा आजके मैच में बिना रन बनाए आउट हुए लेकिन शुभमन गिल और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी कर भारत को जीत दिला दी. इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज ने अनुकूल परिस्थितियों में मिलकर 9 विकेट लिए जिससे न्यूजीलैंड की टीम अपने पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 40.2 ओवर में 185 पर आउट हो गई. अर्शदीप महंगे साबित हुए लेकिन वह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 70 रन देकर चार विकेट लिए। गुरनूर (44 रन देकर तीन) और कंबोज (10 ओवर में 22 रन देकर दो) ने उनका अच्छा साथ दिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं