विज्ञापन

दिवाली से पहले अमूल का झटका! घी 50 रुपये और मक्खन 15 रुपये तक महंगा, ये रही नई रेट लिस्‍ट 

Amul Price Hike:अमूल ने दिवाली से पहले घी और मक्खन की कीमतें बढ़ाईं. 1 किलो घी 680 रुपये और 500 ग्राम मक्खन 325 रुपये का हुआ. जानें नई रेट लिस्ट और कीमतें बढ़ने की वजह.

दिवाली से पहले अमूल का झटका! घी 50 रुपये और मक्खन 15 रुपये तक महंगा, ये रही नई रेट लिस्‍ट 
अमूल ने अलग-अलग पैक की कीमतों में बदलाव किया है.
Source: NDTV Graphics/Canva

घी 50 रुपये तक महंगा और मक्‍खन 15 रुपये तक महंगा. दिवाली से पहले अमूल ने ग्राहकों को महंगाई का झटका दे दिया है. इस सहकारी कंपनी ने घी और मक्खन की कीमतों में बढ़ोतरी की है. अब अमूल के 1 किलो घी के पैक के लिए आपको 630 रुपये के बजाय 680 रुपये देने होंगे. वहीं, 100 ग्राम मक्खन का पैकेट लेने के लिए आपको 63 रुपये की जगह 66 रुपये खर्च करने होंगे. ज्‍यादा मात्रा वाले पैकेट में 15 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. जैसे कि 500 ग्राम घी और मक्खन के पैक भी महंगे हुए हैं. त्‍यौहारी सीजन में कुछ बाजारों में अमूल के गाय के घी की किल्लत भी बताई जा रही है.

अमूल ने क्यों बढ़ाए घी और मक्खन के दाम?

घी की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे मांग में तेजी और सप्लाई की कमी को बडी वजह बताया जा रहा है. गुजरात और राजस्थान में मिलावटी घी के खिलाफ कार्रवाई के बाद देशभर में ग्राहकों का रुझान ब्रांडेड घी की ओर बढ़ा है.

बताया जा रहा है कि पिछले 6 महीनों में गुजरात और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों से करीब 2 लाख किलो नकली घी जब्त किया गया है. इसके बाद ग्राहकों ने भरोसेमंद ब्रांड के घी को प्राथमिकता देना शुरू किया. इसके अलावा, त्योहारों के दौरान पूरे साल की कुल घी खपत का करीब 45% हिस्सा इस्तेमाल होता है. दिवाली से पहले मांग बढ़ने से सप्लाई पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है.

अमूल घी और बटर की नई कीमतें

प्रोडक्ट पुरानी कीमतनई कीमतबढ़ोतरी
1 किलो घी का कार्टन630 रुपये680 रुपये50 रुपये
500 ग्राम प्योर घी पाउच325 रुपये345 रुपये20 रुपये
100 ग्राम मक्खन63 रुपये66 रुपये3 रुपये
500 ग्राम मक्खन310 रुपये325 रुपये15 रुपये

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर घी की कीमतें  

अमूल के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर घी की अलग-अलग वैरायटी की कीमतें भी सामने आई हैं.

  • गाय का घी- 740 रुपये प्रति लीटर 
  • सागर घी- 710 रुपये प्रति लीटर
  • प्योर घी- 700 रुपये प्रति लीटर
  • भैंस का घी- 720 रुपये प्रति लीटर

दिवाली के दौरान मिठाइयां, नमकीन और कई तरह के पकवान बनाने के लिए घी और मक्खन का इस्तेमाल बढ़ जाता है. ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी से त्योहार का बजट प्रभावित हो सकता है.

यह भी पढ़ें | सोना इस देश में दूध-ब्रेड से भी सस्‍ता! 15 ग्राम का दाम, 1 किलो + इनाम, आखिर वजह क्‍या है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amul Price Hike, Ghee Price Hike, Butter Price Hike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com