विज्ञापन

किसका होगा टीएमसी वाला निशान, सुप्रीम कोर्ट ने ऋतब्रत बनर्जी गुट को 10 दिन और दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सिंबल विवाद मामले में ऋतब्रत बनर्जी गुट को 10 दिन का समय और दिया है. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से तीन महीने में इसपर फैसला लेने को कहा था.

किसका होगा टीएमसी वाला निशान, सुप्रीम कोर्ट ने ऋतब्रत बनर्जी गुट को 10 दिन और दिया समय
सुप्रीम कोर्ट ने ऋतब्रत बनर्जी को 10 और दिन दिया (फोटो- NDTV)
नई दिल्ली:

TMC के नाम और घास फूल के चुनाव चिह्न को लेकर दोनो गुटों के दावे पर चुनाव आयोग में हलफनामा दाखिल करने का समय सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाया. सुप्रीम कोर्ट ने ऋतब्रत बनर्जी गुट को जवाब दाखिल करने के लिए 10 का समय दिया है. आज चुनाव आयोग मे जवाब दाखिल करने की आखिरी तारीख थी।

बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी की तरफ से चुनाव आयोग मे जवाब दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से दो हफ्ते समय बढाए जाने की मांग की गई थी. ममता बनर्जी गुट ने ऋतब्रता बनर्जी गुट की माग पर ऐतराज जताया. पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से तीन महीने में इस मसले पर फैसला लेने को कहा था.

पश्चिम बंगाल उप चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने दोनो गुटों को अस्थाई सिंबल और नाम आवंटित किए थे.ममता बनर्जी के गुट का नाम ममता TMC और सिंबल. फुटबॉल प्लेयर अलॉट किया गया था जबकि बागी गुट को डेमोक्रेटिक TMC नाम और लिफाफा सिंबल अलॉट किया गया था.

गौरतलब है कि ऋतब्रत बनर्जी ने सोमवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट पर आरोप लगाया कि वे उन महत्वपूर्ण शपथ-पत्रों को चुराने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें भारत निर्वाचन आयोग के पास जमा किया जाना है. इन शपथ-पत्रों का उद्देश्य पार्टी के मूल नाम 'ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' और चुनाव चिह्न 'फूल और घास' पर अपना अधिकार साबित करना है. ऋतब्रत ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर दावा किया कि कोलकाता से नई दिल्ली जा रहे एक ट्रक को लूटने की कोशिश की गई. इस ट्रक में उनके गुट की ओर से हलफनामे ले जाए जा रहे थे. हालांकि, ऋतब्रत ने दावा किया कि उनके गुट के कार्यकर्ताओं ने हलफनामों को छीनने की कोशिश को नाकाम कर दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court, TMC Symbol Controversy, West Bengal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com