विज्ञापन

'डराने की कोशिश हुई तो जवाब मिलेगा' सुरक्षा हटने के बाद एयरगन साफ करते दिखे कीर्ति आजाद

Kirti Azad: टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद की एक फोटो वायरल हो रही है. जिसमें वह एयर गन साफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं. कीर्ति आजाद ने उनकी सुरक्षा हटने के बाद कहा कि अगर कोई उन्हें डराने की कोशिश करेगा तो जवाब मिलेगा.

'डराने की कोशिश हुई तो जवाब मिलेगा' सुरक्षा हटने के बाद एयरगन साफ करते दिखे कीर्ति आजाद
नई दिल्ली:

तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की एयरगन साफ करते हुए फोटो सामने आई है. उनका कहना है कि मैं शूटिंग की प्रैक्टिस करता हूं. मेरी सुरक्षा में सुरक्षाकर्मी थे. सबको हटा दिया गया है. अगर मुझे डराने की कोशिश की गई तो जवाब मिलेगा. हम अपना राजनीतिक संघर्ष जारी रखेंगे. कीर्ति आजाद ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के बीच हुए विवाद पर भी बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि कल्याण बनर्जी भावुक आदमी है. लेकिन अब सब सेटल हो चुका है.  

बीजेपी TMC के सांसदों को डरा रही है: कीर्ति आजाद

कीर्ति आजाद ने बीजेपी पर टीएमसी के सांसदों को डराने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि सांसदों को डराने के साथ-साथ करोड़ों रुपए का ऑफर दिया जा रहा है. यह पैसा बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के घर से दिया जा रहा है. बीजेपी ने शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस, अकाली दल को तोड़ा है. नीतीश कुमार और नवीन पटनायक जैसे नेताओं को खत्म किया है. बीजेपी यही कर रही है. 

TMC के बागी सांसदों पर निशाना

कीर्ति आजाद ने TMC के बागी सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस थाली में खाया है उसी में छेद किया है. काकोली घोष काकोली भ्रष्टाचार की बात न करें उनका वीडियो NDTV ने दिखाया था, शुभेंदु अधिकारी का भी वीडियो NDTV ने दिखाया था. यही लोग आज करप्शन की बात कर रहे हैं. पहले खुद सफाई दे फिर इल्जाम लगाना चाहिए. 

बीजेपी करेगी ऑपरेशन लोटस

टीएमसी सांसद ने बीजेपी पर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि आपरेशन लोटस होगा आप देखिए बागी सांसदों की जो लिस्ट आई है, उन्हें पांच करोड़ से पचास करोड़ रुपए तक दिया जा रहा है. राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफ़ा देने वाले प्रकाश बारीक ने दिवंगत नेहरू के प्रशंसक श्निशिकांत दुबे के घर के सामने प्रेस को बयान दिया.यह घटनाक्रम तब हुआ जब सुबह कुछ सांसदों ने भूपेंद्र यादव से उनके घर पर मुलाकात की और फिर सुवेंदु अधिकारी फूलों का एक सुंदर गुलदस्ता लेकर शताब्दी रॉय के घर पहुंचे. जहां 8 सांसद मौजूद थे. लेकिन अब तक ऑपरेशन लोट्स नाकाम रहा है. 

ये भी पढ़ेंः टीएमसी-कांग्रेस के विलय की संभावना नहीं -केसी वेणुगोपाल

मुझ पर दबाव बनाने की कोशिश: कीर्ति आजाद

कीर्ति आजाद ने कहा वे मेरी सुरक्षा और होम गार्ड्स हटाकर मुझ पर दबाव बना रहे हैं. लेकिन मैं इनकी चालों में नहीं आने वाला हूं. मुझे बीजेपी के कई सांसदों और संगठन से जुड़े लोगों के अनगिनत फोन कल आए हैं. वहीं इन 19 बागी सांसदों को लिस्ट को देखा जाए तो साफ पता चलता है कि उन्हें डराया गया है. लेकिन हम मुश्किल समय में साथ छोड़ने वाले नहीं है. ममता बनर्जी ने हमारे लिए बहुत कुछ किया है. ऐसे में उनके साथ विश्वासघात नहीं किया जा सकता है. कीर्ति आजाद पश्चिम बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं. 

निशिकांत दुबे का पलटवार

कीर्ति आजाद के आरोपों पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी पलटवार किया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'आपका तो अधिकार और कर्तव्य दोनों है कि आप भी मेरे घर के बाहर या अंदर आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं, पहली बात मैं आपके साथ 10 साल तक भाजपा का सांसद रहा हूं, आपके पिताजी मेरे अभिभावक थे ,दूसरी बात मैं आपका सांसद हूं, आपका पुश्तैनी गांव कसबा मेरे लोकसभा गोड्डा में है. आपके बूथ से हमेशा 2009 से लेकर 2004 तक मुझे 99 प्रतिशत वोट मिलता है. इसलिए इस अधिकार का आप उपयोग करिए, मेरा सरकारी आवास गोड्डा के लोगों की ही देन है.' 

दिल्ली में TMC कार्यालय पर लगा ताला

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में जारी बगावत के बीच दिल्ली में पार्टी के कार्यालय को खाली कर दिया गया है. यहां लगी ममता बनर्जी की तस्वीरें भी हटा ली गई हैं. दरअसल, दिल्ली में टीएमसी का कार्यालय सांसद पार्थ भौमिक को 20-राजेंद्र प्रसाद रोड पर अलॉट हुए बंगले में था, जो एक सरकारी आवास था. लेकिन लेकिन टीएमसी में बगावत के बाद सरकारी बंगला पार्थ ने खाली कर दिया है. ऐसे में टीएमसी को अपना कार्यालय भी खाली करना पड़ा. पार्थ भौमिक का नाम टीएमसी के बागी सांसदों की लिस्ट में है. फिलहाल पार्थ भौमिक के दिल्ली में होने की बात सामने आई है. लेकिन उन्होंने मीडिया से दूरी बना रखी है. 

ये भी पढ़ेंः अभिषेक बनर्जी से 6 घंटे पूछताछ, CID के इन 4 सवालों पर तिलमिलाए, फर्जी हस्ताक्षर केस में बढ़ीं मुश्किलें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kirti Azad, Kirti Azad At NDTV, TMC, Operation Lotus, Nishikant Dubey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com