आरजी कर रेप और मर्डर केस में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक निर्मल घोष को गिरफ्तार किया गया है. 9 अगस्त को आरजी कर केस की दूसरी बरसी पर मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी ने पुलिस को निर्देश दिया था कि वे पीड़िता के शव के अंतिम संस्कार के मामले में नया केस दर्ज करें और फिर से जांच करें. पीड़िता का अंतिम संस्कार निर्मल घोष की मौजूदगी में पानीहाटी में जल्दबाजी में किया गया था.
9 अगस्त, 2024 की रात को आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी, इससे राज्य के साथ-साथ पूरे देश में आक्रोश फैल गया था. आरोप हैं कि सबूतों को नष्ट किया गया और घटना के तुरंत बाद मामले को दबाने की कोशिश की गई.
अंतिम संस्कार को लेकर गई तरह के सवाल
मुख्यमंत्री ने कहा था कि अंतिम संस्कार की फीस माफ किया जाना और दस्तावेजों पर परिवार के सदस्यों के हस्ताक्षर न होने से कई सवाल हैं. उन्होंने कहा था कि निर्मल घोष, काउंसलर सोमनाथ डे और परिवार के पड़ोसी संजीव मुखर्जी की भूमिका की जांच जरूरी है. मुख्यमंत्री ने बैरकपुर पुलिस कमिश्नर को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.
It's common knowledge that the PGT Doctor who was raped and murdered at RG Kar Medical College and Hospital was cremated in haste.
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) August 23, 2024
The Police was monitoring the operations at the crematorium and there was an extraordinary hurry at the crematorium to dispose off the body.
Panihati… pic.twitter.com/IACZtuy8UL
सुवेंदु अधिकारी ने अगस्त 2024 पोस्ट किया था वीडियो
अगस्त 2024 में तत्कालीन विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें पूर्व टीएमसी विधायक निर्मल घोष लोगों को पीड़िता का शव श्मशान के अंदर ले जाने का निर्देश देते हुए दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें- NRS अस्पताल के टॉयलेट में मिली स्टाफ नर्स की लाश; कोलकाता पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला शव, जांच जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं