विज्ञापन

TMC नेता स्वपन नंदी पर फूटा जनता का गुस्सा, गिरफ्तार कर ले जाते समय बरसाए काले अंडे

आरामबाग ग्रीन सिटी भ्रष्टाचार मामले में TMC के पूर्व राज्य सचिव स्वपन नंदी को केरल से गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें जैसे ही आज (रविवार) को आरामबाग लाया गया. उन पर काले अंडे फेंके गए.

TMC नेता स्वपन नंदी पर फूटा जनता का गुस्सा, गिरफ्तार कर ले जाते समय बरसाए काले अंडे
टीएमसी नेता पर अंडो मारते हुए स्थानीय लोग
NDTV

पश्चिम बंगाल के हुगली से एक बड़ी खबर आई है जहां आरामबाग नगरपालिका के बहुचर्चित ग्रीन सिटी भ्रष्टाचार मामले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राज्य सचिव और ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले स्वपन कुमार नंदी को पुलिस ने केरल से गिरफ्तार कर लिया है. ग्रीन सिटी घोटाले के अलावा स्वपन नंदी के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई अन्य गंभीर आरोप भी हैं, जिन्हें लेकर पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी, गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी को हुगली लाया गया, तो आरामबाग की सड़कों पर लोगों ने उनपर काले अंडे फेंके.

TMC नेता पर फेंके गए काले अंडे 

केरल से गिरफ्तार कर आरामबाग लाए गए पूर्व चेयरमैन स्वपन नंदी को स्थानीय लोगों के तीखे विरोध और भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा. रविवार को हुगली ग्रामीण पुलिस की एक स्पेशल टीम  रविवार को उन्हें सुरक्षा के बीच आरामबाग लेकर पहुंची. जब शाम के वक्त पुलिस नंदी को गौराहटी क्रॉसिंग से पैदल आरामबाग थाने ले जा रही थी, तभी बड़ी संख्या में जमा भीड़ ने पुलिस घेरे को चुनौती देते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

जैसे ही पुलिस स्वपन नंदी को गाड़ी से उतारकर थाने के भीतर ले जाने लगी, प्रदर्शनकारियों ने उन पर काले पेंट से भरे अंडों की बौछार कर दी और 'चोर-चोर' के नारे लगाने लगे.वही हालात तनावपूर्ण होता देख पुलिस ने तुरंत फुर्ती दिखाई और आरोपी को दौड़ाकर थाने के अंदर सुरक्षित पहुंचाया तथा मुख्य गेट बंद कर दिया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

क्या है ग्रीन सिटी भ्रष्टाचार मामला 

ग्रीन सिटी भ्रष्टाचार मामला मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल की आरामबाग नगरपालिका से जुड़ा वित्तीय गबन और सरकारी धन के दुरुपयोग का घोटाला है जिसमें टीएमसी के पूर्व सदस्य स्वपनंदी पर लगभग 7.24 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है, दरअसल, आरामबाग नगरपालिका में 2017  में ग्रीन सिटी प्रोजेक्ट के तहत 44 स्कूलों में सोलर सिस्टम  लगाने की योजना थी, जिसमें आरोप है स्कूलों में सिर्फ 44 लाख रुपए का ही काम कराया बाकी राशि भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गई, फर्जी बिल बनाकर सरकारी पैसे का गबन किया गया.

Reporter -Tuhin Patra

यह भी पढ़ें: 'हमारे पास नंबर है और अब हम मॉनसून सत्र में बैठने के लिए अलग जगह चाहते हैं', NDTV से बोलीं TMC MP शताब्दी रॉय

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal News, West Bengal, Mamta Benarjee, Corruption Case, West Bengal Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com