केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ युवाओं की जान चली गई. कैपामंगलम के पनम्बिक्कुन्नू इलाके में तमिलनाडु नंबर की एक कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के अनुसार मृतक तमिलनाडु के रहने वाले और संभवतः छात्र थे. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर एंड रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया.
देर रात हुआ हादसा, कार के उड़े परखच्चे
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार पुलिस के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे कैपामंगलम के पनम्बिक्कुन्नू क्षेत्र में हुआ. कार गुरुवायूर की तरफ से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी. इसी दौरान वह हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया.
STORY | Eight killed as car rams into parked lorry in Keralam's Thrissur
— Press Trust of India (@PTI_News) September 5, 2026
Eight people, believed to be students from neighbouring Tamil Nadu, have been killed in a tragic road accident in central Keralam's Thrissur district, police said on Saturday.
READ: https://t.co/PSaeLyLfQS… pic.twitter.com/q4p095dcCY
मौके पर ही गई आठ लोगों की जान
हादसे में कार में सवार सभी आठ युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक तमिलनाडु के रहने वाले हो सकते हैं और उनके छात्र होने की आशंका है.
स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू अभियान, मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखे गए शव
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे. इसके बाद फायर एंड रेस्क्यू विभाग तथा पुलिस की टीमें भी वहां पहुंचीं. संयुक्त बचाव अभियान चलाकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. हालांकि तब तक सभी की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया है.
यह भी पढ़ें : हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार का भीषण हादसा, उड़े परखच्चे; 4 दोस्तों की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं