विज्ञापन

कोरियन कल्चर, मोबाइल की लत, होम सिकनेस , क्या है गाजियाबाद में तीन बहनों की आत्महत्या का राज!

पुलिस को एक मोबाइल मिला जिसमें तीनों लड़कियों की तस्वीर स्क्रीन पर थी और उसने कोरियन भाषा में उनके नाम लिखे थे. लड़कियों की घरवाले जोर जोर से ये कहते हुए नजर आए कि बच्चियों को कोरियन लवर गेम ने मार दिया.

कोरियन कल्चर, मोबाइल की लत, होम सिकनेस , क्या है गाजियाबाद में तीन बहनों की आत्महत्या का राज!
गाजियाबाद में तीन बच्चियों ने किया सुसाइड
NDTV
  • पिता के अनुसार लड़कियों को कोरियन संस्कृति और गेम्स की लत लगी थी, जिसका मोबाइल उपयोग बंद होने पर वे नाराज थीं
  • परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, पिता के पास दो पत्नियां थीं और वे करीब दो करोड़ के कर्ज में थे
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो मोबाइल गेम की लत, पारिवारिक संवाद की कमी और मानसिक दबाव से जुड़ा हुआ है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

करीब तीन साल पहले चेतन अपने परिवार के साथ गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में बगल वाली सोसाइटी से शिफ्ट हुए थे,लगभग कोविड खत्म होने के बाद,परिवार में उनकी 2 पत्नियां और 5 बच्चे थे. सोसाइटी के एक टावर में 9 वीं मंजिल पर उन्होंने 2 बेडरुम का फ्लैट लिया था. 4 फरवरी की सुबह तड़के करीब 2 बजे जब उसी फ्लैट से उनकी तीन लड़कियां 16 साल की निशिका ,14 साल की प्राची और 12 साल की पाखी संदिग्ध हालत में नीचे गिर पड़ी. नीचे गिरते ही धमाके जैसी आवाज आई और सोसाइटी में अफरातफरी का माहौल हो गया.

पड़ोस में रहने वाले अरुण सिंह के मुताबिक उस वक्त वो अपनी बालकनी में खड़े होकर सब देख रहे थे. उनके मुताबिक देखने से ऐसा लगा कि एक लड़की जो शायद सबसे बड़ी थी वो आत्महत्या करने की कोशिश में थी बाकी 2 लड़कियां उसे बचाने की कोशिश में थी. बड़ी लड़की का मुंह कमरे की तरफ जबकि पीठ बाहर की तरफ थी,उसे सबसे छोटी लड़की ने कमर पर पकड़ा हुआ था,जबकि तीसरी लड़की ने उसका हाथ पकड़ा हुआ था,उसके तीनों लड़कियां नीचे आ गिरी,हमने तुरन्त एंबुलेंस को कॉल किया ,लेकिन वो 1 घंटे बाद पहुंची. 

पुलिस जब चेतन के घर पहुंची तो जिस कमरे में लड़कियां थीं उसका दरवाजा अंदर से बंद मिला,पुलिस ने लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर के हालात कुछ अलग ही थे,कमरे में दीवारों पर लिखा था मेक मी ए हर्टऑफ ब्रोकन और आई एम वेरी अलोन. इसके साथ ही पूरे परिवार की तस्वीरें एक गोल सर्कल बनाकर रखी गई थीं,एक करीब 8 पेज की पॉकेट डायरी भी रखी थी जिसमे ये लिखा था कि आपने हमें कोरियन से दूर करना का प्रयास किया ,लेकिन अब आपको पता चल गया होगा कि हमें कोरियन कितना प्यारा है।इस डायरी में जो भी लिखा है वो सब पढ़ लो क्योंकि वो सब सच है. सॉरी मम्मी पापा.

पुलिस को एक मोबाइल मिला जिसमें तीनों लड़कियों की तस्वीर स्क्रीन पर थी और उसने कोरियन भाषा में उनके नाम लिखे थे. लड़कियों की घरवाले जोर जोर से ये कहते हुए नजर आए कि बच्चियों को कोरियन लवर गेम ने मार दिया. पुलिस ने जब लड़कियों ने पिता का बयान दर्ज किया तो उन्होंने बताया कि वो मूलरूप से दिल्ली के खजूरी इलाके के रहने वाले हैं,उनकी शादी करीब 17 साल पहले हुई थी,लेकिन पहली पत्नी से बच्चे नहीं हो रहे थे इसलिए उन्हें करीब 3 साल बाद अपनी पत्नी को छोटी बहन से भी शादी कर ली. जिससे 3 लड़कियां पैदा हुईं. इसी बीच पहली ,पत्नी से एक बेटा और उसके बाद एक बेटी पैदा हुई. चेतन ट्रेडिंग का काम कर रहे थे सब ठीक चल रहा था,लेकिन कोविड के समय से आर्थिक तंगी शुरू हुई ,फिर कोविड के बाद से बच्चों ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया,उन्होंने भी बच्चों को स्कूल जाने के लिए ज्यादा नहीं कहा क्योंकि वो आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे थे.

चेतन ने पुलिस को बताया कि इसी बीच उसकी लड़कियों को कोरियन कल्चर की लत पड़ गई, जिसमें वह मोबाइल पर कोरियन गेम्स देखी थी कोरियन गाने सुनती थीं ,कोरियन गाने सुनती थीं,यहां तक कि उन्होंने अपना नाम भी कोरियन भाषा में रख लिया था. लड़कियों के पास कोई अपना मोबाइल नहीं था वो अपनी मां या पिता के मोबाइल पर ही ये सब करती थीं. पुलिस के मुताबिक करीब 4 दिन पहले पिता ने परेशान होकर लड़कियों को मोबाइल देना बंद कर दिया और लड़कियों ने उसी बात से नाराज़ होकर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया .

अब सवाल की कि इन तीन मौतों का राज क्या है ,इसे एक सिंपल सुसाइड मानकर नहीं छोड़ा जा सकता बल्कि ये घटना एक खोखले समाज ,परिवार में संवाद की कमी ,बच्चों में मोबाइल की लत और घर में अकेलेपन के पहलुओं को भी सामने लाकर रख देती है. चेतन से पूछताछ में पता चला कि उसका पहली पत्नी से जो बेटा था उसकी उम्र करीब 14 साल है वो दिमागी तौर पर ठीक नहीं रहता था. परिवार उससे भी परेशान था, इसके अलावा ये भी पता चला कि तीनों बहने कोरियन लवर ड्रामा से बेहद प्रभावित थी. इन्होंने अपना नाम Maria, Aliza aur cindy रख लिया था. पिता 2 करोड़ के कर्जे में दबा हुआ है, उसकी 2 पत्नियां है और तीसरी साली को भी घर पर ही रखता था.

परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है. बेटियां स्कूल नहीं जाती थी पिता ने पिछले दिनों बच्चियों का मोबाइल फोन बेचकर फ्लैट के बिजली का रिचार्ज कराया था और बच्चियों की शादी कराने की धमकी दी थी, जिसके बाद उन्होंने कोरियन लवर से प्रभावित होने के बाद सुसाइड का कदम उठाया है. तीसरी साली के घर आने के बाद दोनों पत्नियां घर छोड़कर चली गई थी जिसकी गुमशुदगी टीला  मोड थाने में दर्ज है,हालांकि घटना के वक्त वो घर पर थीं. 

घरवालों ने सुबह मीडिया को यही बताया कि बच्चियां कोरियन गेम का टास्क पूरा कर रही है,जिसमें आखिरी टास्क सुसाइड था. लेकिन पुलिस इसके उलट दूसरी कहानी बता रही है कि उन्हें मोबाइल पर कोरियन कल्चर की लत पड़ चुकी थी.  वो दिन रात मोबाइल पर यही देखती थीं,कुल मिलकर ये तो तय की बच्चियों की आत्महत्या का मामला उनके मोबाइल के इस्तेमाल से जुड़ा है. इसके साथ ही होम सिकनेस क्योंकि लड़कियां घर से न के बराबर निकलती थीं और आर्थिक तंगी जैसे पहलू हैं जो लड़कियों मौत के मुहाने तक ले आए,अब ये तो जांच के बाद ही साफ होगा कि ये उनका मोबाइल गेम का आखिरी टास्क था या उन्होंने वो सोच समझकर जिंदगी खत्म करने के आखिर टास्क पर चल पड़ी. 

यह भी पढ़ें: कोरियन लव गेम क्या है, कैसे मिलते हैं टास्क? गाजियाबाद में 3 बहनें सुसाइड के लिए क्यों हुईं मजबूर

यह भा पढ़ें: कोरिया के सपने, धमकी और लास्ट टास्क... क्या है वह ‘कोरियन लव गेम' जिसने गाजियाबाद की 3 बहनों को मार दिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com