विज्ञापन

कोरियन लव गेम क्या है, कैसे मिलते हैं टास्क? गाजियाबाद में 3 बहनें सुसाइड के लिए क्यों हुईं मजबूर

तीनों नाबालिग बहनें पिछले 5 साल (कोरोना काल) से 'कोरियन लव गेम' (Korean Love Game) की लत का शिकार थीं. यह गेम कैसे बच्चों के दिमाग को कब्जे में लेता है और उन्हें मौत के रास्ते पर धकेलता है, आइए जानते हैं इसके पीछे का पूरा जाल. 

कोरियन लव गेम क्या है, कैसे मिलते हैं टास्क? गाजियाबाद में 3 बहनें सुसाइड के लिए क्यों हुईं मजबूर

गाजियाबाद में 12, 14 और 16 साल की तीन सगी बहनों की 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस रोंगटे खड़े कर देने वाले कदम के पीछे की असली वजह एक ऑनलाइन गेम खेलने की आ रही है. पुलिस जांच में पता चला है कि ये तीनों नाबालिग बहनें पिछले 5 साल (कोरोना काल) से 'कोरियन लव गेम' (Korean Love Game) की लत का शिकार थीं. यह गेम कैसे बच्चों के दिमाग को कब्जे में लेता है और उन्हें मौत के रास्ते पर धकेलता है, आइए जानते हैं इसके पीछे का पूरा जाल. 

क्या है 'Korean Love Game' का मौत वाला टास्क?

यह कोई साधारण मनोरंजन वाला गेम नहीं है, बल्कि एक ऑनलाइन, टास्क-बेस्ड इंटरएक्टिव गेम है. इसका मुख्य नारा है-  "We are not Indians, we are Koreans" (हम भारतीय नहीं, हम कोरियन हैं). यह गेम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए फैलता है. दूसरी तरफ बैठा व्यक्ति खुद को एक खूबसूरत कोरियन या विदेशी बताता है. शुरुआती बातचीत दोस्ती और प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है ताकि बच्चे का भरोसा जीता जा सके. भरोसा जीतने के बाद प्लेयर को छोटे-छोटे 'टास्क' दिए जाते हैं. शुरुआत में ये टास्क बहुत आसान होते हैं. जैसे-जैसे समय बीतता है, टास्क मुश्किल और जानलेवा होने लगते हैं. अगर खिलाड़ी टास्क पूरा करने से मना करता है, तो उसे गंभीर धमकी दी जाती है.   


ये भी पढ़ें: गाजियाबाद सुसाइड केस: मंझली बहन थी बॉस, तीनों ने रख लिए थे कोरियन नाम, पिता के खुलासे चौंकाने वाले

कोरोना काल से शुरू हुई थी लत

जांच के मुताबिक, इन तीनों बहनों के दिमाग में मोबाइल गेम इस कदर घर कर चुका था कि वे अपनी पहचान तक भूलने लगी थीं. साल 2020 में लगे लॉकडाउन के दौरान जब स्कूल बंद थे और बच्चे ऑनलाइन दुनिया में ज्यादा समय बिताने लगे, तभी से ये तीनों इस कोरियन गेम के जाल में फंस गई थीं. यहां तक कि तीनों बहनों ने अपने कोरियन नाम तक रख लिए थे.  गेम के शिकार बच्चों में कई तरह के बदलाव देखे जाते हैं. जैसे  व्यवहार में अचानक चिड़चिड़ापन या बदलाव, हर समय तनाव और गुमसुम रहना, परिवार से कटकर अकेले मोबाइल में खोए रहना, अजीबोगरीब टास्क पूरे करने की जिद.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad Sisters Suicide, Korean Love Game Addiction, Online Game Suicide Case India, Deadly Online Task Game, Ghaziabad Minors Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com