विज्ञापन

अमेरिका में बैठी बहन ने देखा LIVE… मां को बेरहमी से पीट रहा था भाई, फिर ऐसे सिखाया सबक

Ghaziabad News: रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां एक बेटे ने अपनी ही बीमार मां की ममता का गला घोंटते हुए उन पर बेरहमी से लात-घूंसे बरसाए.

अमेरिका में बैठी बहन ने देखा LIVE… मां को बेरहमी से पीट रहा था भाई, फिर ऐसे सिखाया सबक
  • गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपनी बीमार मां को बेरहमी से पीटा और गला घोंटा।
  • आरोपी निशांत ठाकुर की बहन निशा ने अमेरिका से मां के कमरे में छुपा CCTV कैमरा लगाकर घटना का वीडियो देखा।
  • निशा ने वीडियो देखकर पड़ोसियों और सोसाइटी के लोगों को भेजकर पुलिस से शिकायत करने की मांग की।
गाजियाबाद:

रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां एक बेटे ने अपनी ही बीमार मां की ममता का गला घोंटते हुए उन पर बेरहमी से लात-घूंसे बरसाए. यह पूरी घटना कमरे में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

अमेरिका में बैठी बेटी ने खोली भाई की पोल

मामला संजय नगर सेक्टर-23, जागृति विहार का है. आरोपी निशांत ठाकुर की बहन निशा अमेरिका में रहती है. निशा को अपने भाई के व्यवहार पर पहले से शक था, इसलिए उन्होंने अपनी बीमार मां की सुरक्षा और देखरेख पर नजर रखने के लिए उनके कमरे में गुप्त रूप से CCTV कैमरा लगवाया था. जब निशा ने अमेरिका में बैठकर लाइव फुटेज देखी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. वीडियो में निशांत अपनी लाचार मां को बेरहमी से पीट रहा था. निशा ने तुरंत यह वीडियो सोसाइटी के लोगों और पड़ोसियों को भेजकर पुलिस से शिकायत करने की गुहार लगाई.

विवाद की वजह: पत्नी का पक्ष लेना बना गुनाह

पूछताछ में सामने आया कि निशांत ठाकुर हाल ही में नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आया था. उसका अपनी पत्नी ममता से विवाद चल रहा था. विवाद के दौरान मां ने बहू (ममता) का पक्ष ले लिया था. इसी बात से तिलमिलाए निशांत ने अपनी बीमार मां पर थप्पड़ और घूंसे बरसाने शुरू कर दिए. वीडियो में वह मां के बाल पकड़कर खींचते और यहां तक कि गला दबाने की कोशिश करते हुए भी दिख रहा है.

चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस जांच में पता चला कि निशांत अक्सर मां के साथ मारपीट करता था. इसी डर की वजह से शोर सुनकर भी उसकी पत्नी और बच्चे कमरे में बीच-बचाव करने नहीं आए. डेढ़ मिनट के इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया, "वीडियो के आधार पर आरोपी निशांत ठाकुर को दबोच लिया गया है. हालांकि अभी तक परिवार की ओर से औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस खुद केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया कर रही है."
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad CCTV Assault, Son Beats Mother Video, Ghaziabad Crime News, Elder Abuse In Ghaziabad, Son Arrested For Attacking Mother
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com