विज्ञापन
This Article is From May 28, 2022

खुद को दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना बता कर वकील को दे रहा था धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने व्हाट्सऐप पर पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना की तस्वीर का इस्तेमाल कर एक वकील को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने के मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

खुद को दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना बता कर वकील को दे रहा था धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस
वकील की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने व्हाट्सऐप पर पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना की तस्वीर का इस्तेमाल कर एक वकील को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने के मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.वकील मंजीत सिंह ने बुधवार को विशेष शाखा की इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस इकाई में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने व्हाट्सऐप के स्क्रीनशॉट तथा फोन करने वाले की ट्रूकॉलर ऐप पर उपलब्ध सूचना भी इकाई को सौंपी थी.

प्राथमिकी के अनुसार, अपनी शिकायत में सिंह ने अस्थाना की डीपी वाले फोन से की गई व्हाट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट भी संलग्न किया है जिसमें शिकायतकर्ता को झूठे मामलों में फंसाने तथा सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर देने जैसे अन्य दुष्परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है. पुलिस ने कहा कि कथित फोनकर्ता ने व्हाट्सऐप एवं ट्रूकॉलर ऐप पर अस्थाना की तस्वीर का इस्तेमाल किया. इसने कहा कि इस संबंध में विशेष शाखा थाने में भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- 

Video : राज्‍यसभा चुनाव को लेकर खुलकर बोले जयंत चौधरी, कहा- मैंने राज्‍यसभा जाने के लिए जिद नहीं की

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Rakesh Asthana, Delhi Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com