ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के कनारसी गांव में गुरुवार रात एक चोर को बच्चा चोरी के आरोप में जमकर पीटा गया. जिसके बाद घायल चोर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. दावा किया जा रहा है कि पकड़ा गया चोर बच्चे का अपहरण कर ले जा रहा था. जिसके बाद गांव वालों ने उसे जमकर पीटा. घायल चोर को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया. जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
इस संबंध में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक कनारसी निवासी नरेश के घर में गुरुवार की रात करीब 11 बजे एक चोर घुस गया. जो 5 महीने के बच्चे का अपहरण कर ले जाने लगा जब बच्चा रोने लगा तो परिवार के लोगों की आंख खुल गई. जिन्होंने भाग कर आरोपी को मौके से धर दबोचा. इसके बाद ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि आरोपी की पहचान नेपाल के गांव दोंदरा निवासी ननकू के रूप में हुई है. पुलिस ने ननकू का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया, जहां से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मृतक के छोटे भाई पंचराम ने नरेश व उसके स्वजन और ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने नरेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
VIDEO: कर्नाटक: दुकानों तक पहुंचा सांप्रदायिक विवाद, मंदिर परिसरों से अल्पसंख्यकों की दुकानें हटाने की मांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं