देश की राजधानी दिल्ली में मास्क नियम में ढील संभव है. केवल इंडोर में बुजुर्ग, बच्चों, बीमार और उनके आसपास के लोगों और खांसी जुकाम आदि से ग्रस्त लोगों पर मास्क लगाने पर जोर रह सकता है. दिल्ली सरकार इस बारे में जल्द ही लिखित आदेश निकालेगी. दिल्ली सरकार के लिखित आदेश के बाद मास्क को लेकर नए नियम साफ होंगे. फिलहाल दिल्ली में मास्क अनिवार्य है, नहीं लगाने पर ₹500 का जुर्माना है.
दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की गुरुवार को बैठक हुई. जिसमें उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ तमाम एक्सपर्ट मौजूद थे. इसी बैठक में मास्क को लेकर सहमति बनी है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,443 नए मामले आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,45,53,042 हो गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 46,342 पर पहुंच गई है. वहीं, बीते 24 घंटे में 26 मरीजों की मौत कोविड से हुई है. अब मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,28,429 हो गई है. इनमें संक्रमण से मौत की पुष्टि के बाद केरल में दर्ज किए गए 12 मामले भी शामिल हैं.
मंत्रालय ने कहा कि एक्टिव मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.10 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गई है. पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 126 का इजाफा हुआ है. मंत्रालय के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 1.61 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.73 प्रतिशत दर्ज की गई है. कोविड-19 को मात देने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,39,78,271 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.
मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 217.11 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं. देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 14 लोगों की मौत हुई है, उनमें महाराष्ट्र के पांच और छत्तीसगढ़, हरियाणा व केरल के एक-एक मरीज शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं