CM Jansunwai Portal: दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए अब अपनी समस्याओं को CM तक पहुंचाना और उनका समाधान पाना काफी ज्यादा आसान हो गया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते शनिवार को 'सीएम जनसुनवाई पोर्टल' और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. इसकी मदद से आम लोग अपनी शिकायतें आसानी से ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पोर्टल जनता की शिकायतों की निगरानी करने में मदद करेगा और समस्याओं का समय पर समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने यह भी बताया कि डिजिटल माध्यम से लोग कहीं से भी अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे, जिससे सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी आएगी.
यह भी पढ़ें: Debit Card से मिलता है 10 लाख तक का फ्री बीमा, जानें क्लेम का आसान तरीका
क्या है पोर्टल की खासियत?
सीएम जनसुनवाई पोर्टल की खास बात यह है, कि इसपर दिल्ली सरकार के सभी प्रमुख विभागों जैसे एमसीडी, डीडीए और दिल्ली पुलिस से जुड़ी शिकायतें एक ही जगह पर की जा सकेंगी. दरअसल, इस पोर्टल में विभाग और क्षेत्र की मैपिंग की गई है, जिससे अलग-अलग विभागों से जुड़ी शिकायतों का समाधान पाना पहले से काफी ज्यादा आसान हो गया है.
दिल्ली सरकार तकनीक के माध्यम से सेवाओं को जन-जन तक पहुंचा रही है और जनसुनवाई को डिजिटल बनाकर सुशासन को और सशक्त कर रही है।
— CMO Delhi (@CMODelhi) February 22, 2026
🔹 CM जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें और पाएं समयबद्ध समाधान।
🔹 EWS / DG / CWSN Admission Portal पर पारदर्शी और निष्पक्ष प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित है।… pic.twitter.com/Vj9csNtHAB
कैसे करें शिकायत?
- इसके लिए सबसे पहले सीएम जनसुनवाई की आधिकारिक वेबसाइट https://cmjansunwai.delhi.gov.in पर जाएं.
- शिकायत दर्ज करने के लिए वेबसाइट पर दिए गए फॉर्म भरें और संबंधित ऑप्शन चुनें.
- इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए वेरिफाई कर लें.
- फिर शिकायत का पूरा डिटेल्स भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- सबमिट करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिससे आप अपनी शिकायत की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं.
इसके अलावा आप ऐप की मदद से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए आपको ऐप पर ऑनलाइन फॉर्म और अपनी डिटेल्स भरनी होंगी. आखिर में सबमिट करने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन या रेफरेंस नंबर मिल जाएगा, जिसकी मदद से आप शिकायत का स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं