जम्मू- कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने लगातार दूसरे दिन गैर कश्मीरियों पर हमले करते हुए दो बिहार के निवासियों को मार डाला है. तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है. आतंकियों ने शनिवार को भी एक बिहार और एक यूपी के निवासी को मार डाला था. आतंकियों ने रविवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में वनपोह में बिहार के मजदूरों पर घर मे घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की. इनमें से दो की मौत मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है. मारे गए दो बिहार के लोगो की पहचान राजा ऋषिदेव और जोगिन्द्र ऋषिदेव के तौर पर की गई है. वहीं घायल आदमी की पहचान चुनचुन ऋषिदेव के तौर पर हुई है.
आतंकियों के गोलाबारी की खबर मिलते ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए. हमलावर आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान छेड़ा है. शनिवार को भी आतंकियों ने बिहार के अरबिंद कुमार और एक यूपी के सगीर अहमद की हत्या कर दी थी. दो दिनों में चार गैर कश्मीरियों की हत्या के बाद कश्मीर में काम के लिए आने वाले मजदूरों में अब अपने घरों को लौटने की भगदड़ मची हुई है. सब डरे हुए हैं. सहमे हुए हैं कि पता नहीं आगे क्या होगा. खासकर टारगेट किलिंग से कश्मीर में बाहरी लोग घबराये हुए हैं. आम लोगों को भी निशाना बनाया जा रहा है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
इस महीने घाटी में अब तक 11 बाहरी लोग आतंकियों का शिकार हो चुके हैं. एक दिन पहले भी बिहार निवासी गोलगप्पा विक्रेता और उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक कार्पेंटर की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.
गोलगप्पा विक्रेता अरबिंद कुमार साह को श्रीनगर में पॉइंट-ब्लैंक रेंज में गोली मार दी गई थी. पुलिस ने कहा कि कारपेंटर सगीर अहमद की पुलवामा में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं