तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) ने प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के मद्देनजर पांच मार्च को आयोजित हुई सहायक अभियंता (एई) की परीक्षा बुधवार को रद्द कर दी. इससे पहले, प्रश्नपत्र लीक होने के बाद राज्य के कई हिस्सों में दूसरे दिन भी विभिन्न छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा. आयोग ने बुधवार रात बताया कि भर्ती परीक्षा रद्द करने का फैसला प्रश्नपत्र लीक होने के संबंध में दर्ज प्राथमिकी की जांच के बाद लिया गया. परीक्षा आयोजित करने की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी.
50 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया
इस बीच, राज्य के नगरपालिका प्रशासन मंत्री के. टी. रामाराव ने राज्य के डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) से मामले की गहन जांच करने का आग्रह किया. प्रश्नपत्र लीक मामले के एक आरोपी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कार्यकर्ता होने संबंधी आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए रामाराव ने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा ने निर्दोष युवाओं के जीवन को नष्ट करने की साजिश रची है. इससे पहले, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और आम आदमी पार्टी की तेलंगाना इकाई छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) के सदस्य टीएसपीएससी कार्यालय के सामने तख्तियां लेकर इकट्ठे हुए और आयोग के अध्यक्ष बी जनार्दन रेड्डी के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रश्नपत्र लीक करने के वालों की जांच एक मौजूदा न्यायाधीश से करवाने की मांग की. इस दौरान छात्र सड़क पर बैठ गए और उनमें से कुछ छात्रों ने टीएसपीएससी कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक इन संगठनों के करीब 50 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कई जिलों से विरोध प्रदर्शन की खबरें आईं
वहीं, प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स यूनियन (पीडीएसयू) और पीवाईएल के कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर खम्मम जिले में रैली निकाली. इसके अलावा, आदिलाबाद और निजामाबाद जिलों से भी विरोध प्रदर्शन की खबरें आईं. पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष ए भानु प्रकाश और छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गौरतलब है कि टीएसपीएससी के अध्यक्ष जनार्दन रेड्डी ने कहा था कि परीक्षा को रद्द करने या न करने का फैसला कई मुद्दों पर विचार करने के बाद बुधवार को लिया जाएगा. टीएसपीएससी के सहायक अभियंता (सिविल) परीक्षा प्रश्न पत्र को चोरी करने और लीक करने के आरोप में टीएसपीएससी में एक सहायक अनुभाग अधिकारी, दो उम्मीदवारों और एक सिपाही सहित नौ लोगों को सोमवार को डेटा उल्लंघन में उनकी कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वहीं, पुलिस इस मामले में अन्य लोगों के संलिप्तता की भी जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें-
गुरुग्राम रोड पर नग्न अवस्था में दौड़ रहे विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया गया : पुलिस
पुणे में IT इंजीनियर ने अपनी पत्नी और 8 साल के बेटे की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं