पुणे में कल एक IT इंजीनियर ने अपनी पत्नी और 8 साल के बेटे की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आरोपी पति ने प्लास्टिक के पॉलीथिन को अपनी पत्नी और बेटे के सिर में लपेट कर उनकी हत्या की. जब तक दोनो की सांसें बंद नहीं हुईं, तब तक आरोपी दोनों के सिर पर प्लास्टिक की पॉलिथिन बांधे रहा. दोनों की हत्या करने के बाद उसने खुदकुशी कर ली. शुरुआती जांच में आर्थिक परेशानी की बात सामने आई है.
पुणे शहर के औंध इलाके में बुधवार को 44 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर, उसकी पत्नी और उसका आठ साल का बेटा अपने फ्लैट में मृत मिले. चतुश्रृंगी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और बेटे की हत्या की और फिर फांसी लगा ली. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सुदीप्तो गांगुली, उसकी पत्नी प्रियंका और बेटे तनिष्क के रूप में की गई है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. उन्होंने बताया कि सुदीप्तो ने सॉफ्टवेयर कंपनी में अपनी नौकरी छोड़ दी थी और अपना कारोबार शुरू किया था. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें-
प्रश्नपत्र लीक होने के बाद तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग ने रद्द की सहायक अभियंता परीक्षा
गुरुग्राम रोड पर नग्न अवस्था में दौड़ रहे विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया गया : पुलिस
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं