विज्ञापन

पाकिस्तान के शहजाद भट्टी से जुड़ा था मोतिहारी का सिराज... फोन में मिला आपत्तिजनक कंटेंट; अब तक क्या पता चला?

सुरक्षा एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर मोतिहारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिसरहिया गांव से सिराज आलम नाम के युवक को गिरफ्तार किया है.

पाकिस्तान के शहजाद भट्टी से जुड़ा था मोतिहारी का सिराज... फोन में मिला आपत्तिजनक कंटेंट; अब तक क्या पता चला?
मोतिहारी से सिराज आलम को गिरफ्तार किया गया है.
NDTV
मोतिहारी:

पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र से एक युवक को कथित पाकिस्तानी संपर्क के मामले में गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षा एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर मोतिहारी पुलिस ने बिसरहिया गांव में छापेमारी कर सिराज आलम नाम के युवक को हिरासत में लिया है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पाकिस्तान में मौजूद शहजाद भट्टी नाम के व्यक्ति के संपर्क में होने की सूचना मिली थी. बताया जा रहा है कि वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे कुछ लोगों के संपर्क में था. हालांकि, आरोपी पर लगाए गए आरोपों और कथित नेटवर्क की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है.

मोबाइल से मिले संदिग्ध फोटो-वीडियो

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया है. पुलिस का दावा है कि मोबाइल की शुरुआती जांच में आतंकी गतिविधियों से जुड़े बताए जा रहे कुछ फोटो और वीडियो के साथ कथित देशविरोधी सामग्री भी मिली है. 

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में मौजूद लोगों से बातचीत की भी बात सामने आई है. लेकिन इन डिजिटल सामग्रियों की वास्तविक प्रकृति और संदर्भ की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी.

यह भी पढ़ेंः शहजाद भट्टी के नेटवर्क तक पहुंचा NDTV, शामिल होने वाले गुजरात के युवाओं ने बताया कैसे जाल में फंसे?

हर एंगल से जांच में जुटी एजेंसियां

फिलहाल जांच एजेंसियां जब्त मोबाइल में मौजूद सोशल मीडिया चैट, संपर्क, फोटो, वीडियो और अन्य डिजिटल सामग्री की पड़ताल कर रही हैं. जांच का मुख्य फोकस आरोपी के कथित पाकिस्तानी संपर्क की प्रकृति और उसकी पहुंच का पता लगाना है. 

एजेंसियां ये भी खंगाल रही हैं कि उसके संपर्क में पूर्वी चंपारण या बिहार के अन्य इलाकों के कितने लोग थे. पुलिस ये भी पता लगाने में जुटी है कि सिराज आलम का शहजाद भट्टी से कथित संपर्क सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित था या इसके पीछे किसी अन्य नेटवर्क की भूमिका थी. साथ ही किसी तरह की सूचना के आदान-प्रदान या अन्य गतिविधि में आरोपी की कथित भूमिका की भी जांच हो रही है. 

जब्त मोबाइल को इस मामले में अहम डिजिटल सबूत माना जा रहा है. डिजिटल फोरेंसिक जांच और पूछताछ के बाद ही कथित पाकिस्तानी संपर्क की असल सच्चाई और आरोपी की भूमिका साफ हो पाएगी.

(रिपोर्टः पंकज वर्मा)

यह भी पढ़ेंः क्या है 'तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान'? जिसने अमृतसर में ASI की हत्या की ली जिम्मेदारी, शहजाद भट्टी से कनेक्शन

ये वीडियो भी देखेंः पाकिस्तान के आतंक के जिंदा सबूत, Shahzad Bhatti गैंग के टारगेट भारत के युवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Motihari, Shahzad Bhatti, Motihari News, Bihar News, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com