- तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री का वैक्सीन लेने पर यू-टर्न
- PMO से चेतावनी मिलने के बाद मंत्री ने वैक्सीन लगवाने से किया इनकार
- कहा था- लोगों में विश्वास बहाली के लिए लगवाऊंगा सबसे पहला टीका
तेलंगाना (Telangana) के स्वास्थ्य मंत्री एटाला राजेंदर (Eatala Rajender), जिन्होंने घोषणा की थी कि वे आज सबसे पहले कोरोना वायरस (Coronavirus) की वैक्सीन लगवाएंगे, ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सख्त निर्देश" का हवाला देते हुए ऐसा नहीं किया. शुक्रवार को ही मंत्री ने कहा था कि लोगों में वैक्सीन के प्रति विश्वास बहाली के लिए वह सबसे पहले टीका लगवाएंगे. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की.
आज (शनिवार) ही प्रधानमंत्री कार्यालय ने दोहराया कि राजनेताओं को वैक्सीन की कतार में नहीं कूदना चाहिए और अपनी बारी का इंतजार करना चाहिए, भले ही वे लोगों में विश्वास बहाली और उन्हें प्रेरित करने की कोशिश कर रहे हों. प्रधानमंत्री की तरफ से यह चेतावनी तब आई, जब हरियाणा सरकार ने अनुरोध किया कि टीकाकरण के पहले चरण में सांसदों और विधायकों जैसे जन प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोरोना पर 'आखिरी वार', PM मोदी ने बताया- 'मेड इन इंडिया' वैक्सीन विदेशी टीकों से बेहतर क्यों?
बिहार और ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्रियों ने भी कथित तौर पर मांग की थी कि पंचायतों से लेकर संसद तक के जनप्रतिनिधियों को फ्रंटलाइन कार्यकर्ता माना जाए और उनका टीकाकरण कराया जाए.
Coronavirus वैक्सीन लॉन्च पर क्यों भावुक हुए PM नरेंद्र मोदी, देखिए VIDEO
बता दें कि टीकाकरण के पहले चरण में सरकार की प्राथमिकता सूची में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पुलिसकर्मी, नागरिक सुरक्षा कर्मी और स्वच्छता कार्यकर्ता जैसे फ्रंटलाइन कार्यकर्ता सबसे ऊपर हैं. इनके बाद दूसरी वरीयता सूची में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों और मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी अन्य उच्च जोखिम वाले समूह शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं