केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Union Health Minister Dr Harshvardhan) ने कहा कि कोरोना वायरस वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) की सुरक्षा के बारे में कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए. भारत में "सब कुछ विस्तार से जांचा गया है" इसके बाद ही इसके इस्तेमाल की योजना बनाई गई है. आज देशभर में वैक्सीन का बड़े पैमाने पर ड्राई रन चल रहा है ताकि टीकाकरण से जुड़ी खामियों को दूर किया जा सके.
Covid वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (CoWIN), जो एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, एक दिवसीय टीकाकरण अभियान संचालित कर रहा है और उससे जुड़ी कमियों और विशेषताओं को इंगित कर रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नई दिल्ली में ड्राई रन अभियान की प्रगति समीक्षा के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "वैक्सीन की सुरक्षा के बारे में कोई अफवाह नहीं होनी चाहिए ... सब कुछ विस्तार से जांचा गया है.. जब पोलियो वैक्सीन अभियान शुरू हुआ था तब भी कई तरह की अफवाहें फैली थीं लेकिन एक बार जब यह धरातल पर उतर गया तो सभी लोग उसकी सुरक्षा के प्रति आश्वास्त दिखे थे."
भारत में COVID वैक्सीन का इंतजार, सभी राज्यों ने शुरू किया ड्राई रन; 10 बड़ी बातें
सभी लोगों को सुरक्षा की चिंता करते हुए हर्षवर्धन ने एक दशक पहले शुरू किए गए पल्स पोलियो अभियान के दौरान उभरी अफवाहों का जिक्र किया और उसी से कोरोना वैक्सीन से जुड़ी संभावित अफवाहों की तुलना की. मंत्री ने कहा कि सभी तरह के सुरक्षा मानकों की जांच की गई है, हालांकि अभी वास्तविक वैक्सीन सामे नहीं आई है.
देशभर में चल रहा कोरोना वायरस वैक्सीन का ड्राई रन; तस्वीरों में देखिए कैसे हुई तैयारी
बता दें कि कोरोना वायरस वैक्सीन से जुड़ी तैयारियों को परखने और लॉजिटिक्स एवं ट्रेनिंग में खामियों की जांच करने के लिए आज सभी राज्यों में ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) किया जा रहा है. इसके साथ ही जमीनी स्तर पर कोविन (CoWIN) सुविधा का भी परीक्षण किया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं