कोविड-19 का टीका लगवा चुके लोग भी अपने घरों के अंदर उनके संपर्क में आए लोगों को कोरोनावायरस (Coronavirus) के डेल्टा वैरिएंट (Delta Variant) से संक्रमित कर सकते हैं. सालभर चली लंबी स्टडी के बाद यह नया खुलासा हुआ है.
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में 621 लोगों पर चली साल भर की लंबी स्टडी के बाद यह खुलासा सामने आया है. द लैंसेट इंफेक्शियस डिजीज मेडिकल जर्नल में गुरुवार को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टडी में ऐसे 621 लोगों को शामिल किया गया था जिनमें कोविड के हल्के लक्षण थे. वैज्ञानिकों ने स्टडी में पाया कि टीकाकृत होने के बावजूद उनमें संक्रमण की जर चरम पर थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्टडी में यह भी पाया गया कि टीकाकरण करा चुके 25% लोगों के संपर्कों में आए लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं जबकि, बिना टीका लगवाए लोगों के संपर्क में करीब 38% लोग संक्रमित हुए.
Coronavirus India Updates: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 14,348 नए मामले
स्टडी में यह भी सामने आया है कि जिन लोगों ने टीका लगवा लिया था उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण पाए गए, जबकि जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाए थे, उनके संपर्क में आए संक्रमितों की स्थिति ज्यादा खराब रही और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
स्टडी में कहा गया है कि सिर्फ टीकाकरण से ही डेल्टा वैरिएंट संक्रमण से नहीं बचा जा सकता है. हालांकि, स्टडी में कहा गया है कि वैक्सीन लेने के बाद संक्रमण का असर कम हो जाता है और यह खतरनाक स्तर पर नहीं पहुंच पाता है. लंदन के इम्पीरियल कॉलेज के प्रोफेसर अजीत ललवानी ने इस स्टडी का सह नेतृत्व किया है.
VIDEO: Prime Time With Ravish Kumar: आरोप-प्रत्यारोप का चलेगा काम, असली मुद्दों से भटकाना है ध्यान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं