तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा है कि भारत के भविष्य के लिए दो परिवारों – गांधी परिवार और संघ परिवार के बीच लड़ाई है. उन्होंने कहा कि आज मैं एक अपील करना चाहता हूं, मैं नेशनल मीडिया से अनुरोध करता हूं कि वे मेरे बयान को दिखाएं. आज भारत में संघ परिवार और गांधी परिवार के बीच ही लड़ाई देखी जा रही है.
गांधी परिवार ने देश के लिए बहुत त्याग किए- तेलंगाना सीएम
रेवंत रेड्डी ने कहा कि मेरी नजर में, संघ परिवार हमारे देश को जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहा है. वे हर संभव तरीके से बंटवारा करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, गांधी परिवार ने इस देश के लिए बहुत त्याग किए हैं. महात्मा गांधी ने देश के लिए अपनी जान दी. इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान किया, और राजीव गांधी ने भी देश के लिए अपनी जान दी.

देश के लोग गांधी परिवार के साथ खड़े हों- रेवंत रेड्डी
तेलंगाना सीएम ने कहा कि मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि वे गांधी परिवार के साथ खड़े हों और संघ परिवार को हराएं. संघ परिवार इस देश और इसके लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है. मैं इस देश को बचाने के लिए गांधी परिवार की खातिर अपनी जान देने को तैयार हूं. क्या आप भी तैयार हैं?
इसे भी पढ़ें: 'ओवैसी ब्रदर्स पीएम मोदी और अमित शाह से कम देशभक्त नहीं', तेलंगाना सीएम ने किया AIMIM नेता का बचाव
इसे भी पढ़ें: 2027 में सपा-कांग्रेस नहीं करेंगे 2022 वाली गलती ! अखिलेश ने पेश किया 'विनेबिलिटी' फॉर्मूला, कांग्रेस भी पॉजिटिव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं