विज्ञापन

तेलंगाना: ''काम मांगने गई तो सीएम के सहायक ने गेस्ट हाउस में बुलाया''

तेलंगाना में एक महिला ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के करीबी सहयोगी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उसे विज्ञापन व्यवसाय से जुड़े एक मामले में करीबी ने गेस्ट हाउस मिलने बुलाया था.

तेलंगाना: ''काम मांगने गई तो सीएम के सहायक ने गेस्ट हाउस में बुलाया''
सीएम के करीबी पर बड़ा आरोप (फाइल फोटो)
  • तेलंगाना में एक महिला कारोबारी के आरोपों के बाद राज्य की राजनीति गर्मा गई है.
  • महिला ने सीएम के करीबी पर मुलाकात के लिए गेस्ट हाउस बुलाने का आरोप लगाया है.
  • महिला ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी से इस मामले में मदद की मांग की है.
हैदराबाद:

तेलंगाना की राजनीति में एक महिला व्यवसायी की पोस्ट से हड़कंप मच गया है. महिला ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के करीबी सहयोगी पर गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि सीएम के करीबी माने जाने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें आउटडोर एडवरटाइजिंग बिजनेस से जुड़े मामले पर बातचीत के लिए एक गेस्ट हाउस बुलाया है. महिला का कहना है कि उन्होंने बिजनेस से जुड़े मामले को लेकर सीएम के करीबी से सहयोग मांगा था. लेकिन उन्होंने ऑफिस की जगह गेस्ट हाउस पर आने के लिए कहा. महिला के आरोपों के बाद तेलंगाना की राजनीति गर्माती नजर आ रही है. विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने इस मामले में सरकार से सफाई मांगी है.

सीएम रेवंत रेड्डी से मांगी मदद 

दरअसल, हैदराबाद की कंपनी 'मिथुना एड्स' की एंटरप्रेन्योर के शोभा रेड्डी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वह पिछले तीन सालों से आउटडोर एडवरटाइजिंग सेक्टर में काम करने का कानूनी मौका पाने की कोशिश कर रही थीं, उन्होंने रेगुलर टेंडर होने तक अस्थायी व्यवस्था के लिए रेवेन्यू-शेयरिंग के प्रस्ताव भी जमा किए थे. इसी सिलसिले में मैं एक ऐसे व्यक्ति के पास गई जिसे सीएम रेवंत रेड्डी का करीबी समझती थी. लेकिन जब उससे संपर्क किया तो मुझसे सीधे तौर पर एक गेस्ट हाउस में आकर अपने मामले पर चर्चा करने के लिए कहा गया.

सीएम से जुड़ा है विभाग 

महिला ने कहा 'उन्होंने मंत्री, विधायक और सांसदों से भी मदद मांगी थी. लेकिन नगर प्रशासन और शहरी विकास मंत्रालय सीएम के पास है. ऐसे में उन्होंने सीधे यहां संपर्क किया था. मैं किसी पार्टी से जुड़ी हुई नहीं हूं. मैं एक महिला हूं जो एडवरटाइजिंग एजेंसी चलाती है. उन्होंने यह भी कहा कि वह MAUD और GHMC सहित कई सरकारी दफ्तरों में अपनी बात रख चुकी हैं. महिला उद्यमी ने साफ किया कि वे सार्वजनिक मंच पर किसी व्यक्ति विशेष का नाम लेकर व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाना चाहती हैं. लेकिन एक महिला होने के नाते उनका दृढ़ विश्वास है कि ऐसे व्यावसायिक मामलों को केवल उचित, पारदर्शी और गरिमापूर्ण चैनलों के माध्यम से ही निपटाया जाना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कोई 'विशेष रियायत' नहीं मांग रही थीं, बल्कि केवल एक कानूनी अवसर, समान व्यवहार और सम्मान की हकदार थीं. महिला ने इस मामले में अब मुख्यमंत्री से अपनी शिकायत सीधे सुनने और मदद करने की अपील की है.

ये वीडियो भी देखिए 

BRS और BJP ने की जांच की मांग

महिला के आरोपों के बाद तेलंगाना की राजनीति गर्मा गई है. मुख्य विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) और बीजेपी ने भी यह मुद्दा उठाया है. दोनों पार्टियों ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर निशाना साधा है. BRS महासचिव और पूर्व IPS अधिकारी आरएस प्रवीण कुमार ने महिला उद्यमी शोभा रेड्डी की तरफ से लगाए गए आरोपों को लेकर तेलंगाना सरकार की आलोचना की है. उन्होंने कहा यह कितनी शर्मनाक बात है कि शोभा रेड्डी जैसी महिला, जो एक विज्ञापन कंपनी चलाती हैं, उन्हें एक मौके के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. उन्होंने सरकार को सलाह दी कि वह महिला की शिकायत सुने और यह सुनिश्चित करे कि उनके आरोपों की उचित प्रक्रिया के तहत जांच हो.' तेलंगाना में यह मामला सामने आने के बाद गर्माता जा रहा है.

ये भी पढे़ंः 'भारत के लिए असली खतरा हिंदू दक्षिणपंथी...', हामिद अंसारी के बयान पर बवाल, बीजेपी ने किया पलटवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana News, CM Revanth Reddy, Revanth Reddy News, Revanth Reddy News Latest, Telangana Today News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com