राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने देश में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद पर बयान दिया है. उन्होंने पूछा है कि क्या जब लाउडस्पीकर नहीं था तो भगवान और खुदा नहीं थे? उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि लाउडस्पीकर को मुद्दा बनाने वालों से पूछता हूं कि लाउडस्पीकर की खोज साल 1925 में हुई तथा भारत के मंदिरो/मस्जिदों में इसका इस्तेमाल 70 के दशक के आसपास शुरू हुआ. जब लाउडस्पीकर नहीं था तो भगवान और ख़ुदा नहीं थे क्या? बिना लाउडस्पीकर प्रार्थना, जागृति, भजन,भक्ति व साधना नहीं होती थी क्या?'
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म और ईश्वर लाउडस्पीकर के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने लिखा है, 'असल में जो लोग धर्म और कर्म के मर्म को नहीं समझते है, वही बेवजह के मुद्दों को धार्मिक रंग देते है. आत्म जागरूक व्यक्ति कभी भी इन मुद्दों को तुल नहीं देगा. भगवान सदैव हमारे अंग-संग है. वह क्षण-क्षण और कण-कण में व्याप्त है. कोई भी धर्म और ईश्वर कहीं किसी लाउडस्पीकर के मोहताज नहीं है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
लाउडस्पीकर को मुद्दा बनाने वालों से पूछता हूँ कि Loud Speaker की खोज 1925 में हुई तथा भारत के मंदिरो/मस्जिदों में इसका उपयोग 70 के दशक के आसपास शुरू हुआ।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 1, 2022
जब लाउडस्पीकर नहीं था तो भगवान और ख़ुदा नहीं थे क्या? बिना लाउडस्पीकर प्रार्थना, जागृति, भजन,भक्ति व साधना नहीं होती थी क्या?
वहीं, एक ट्वीट में उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लाउडस्पीकर और बुलडोजर पर चर्चा हो रही है, लेकिन महंगाई, बेरोजगारी पर कोई बातचीत नहीं हो रही. उन्होंने लिखा है, 'लाउडस्पीकर और बुलडोजर पर विमर्श हो रहा है लेकिन महंगाई, बेरोजगारी, किसान और मजदूर की बात नहीं हो रही है. जनहित के असल मुद्दों को छोड़, लोगों को भ्रमित किया जा रहा है, जिसे शिक्षा, चिकित्सा, नौकरी, रोजगार नहीं मिल रहा. युवाओं की जिन्दगी बर्बाद हो रही है इस पर चर्चा क्यों नहीं हो रही?'
लाउडस्पीकर और बुलडोजर पर विमर्श हो रहा है लेकिन महंगाई,बेरोजगारी,किसान और मजदूर की बात नहीं हो रही है। जनहित के असल मुद्दों को छोड़, लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 1, 2022
जिसे शिक्षा,चिकित्सा,नौकरी,रोजगार नहीं मिल रहा,युवाओं की जिन्दगी बर्बाद हो रही है इस पर चर्चा क्यों नहीं हो रही? pic.twitter.com/a8Yub60jiN
ये भी पढ़ें-
तेजप्रताप पर आरजेडी कार्यकर्ता की पिटाई के आरोप पर तेजस्वी यादव ने तोड़ी चुप्पी
JDU की इफ्तार पार्टी में पहुंचे तेजस्वी यादव को विदा करने खुद CM नीतीश कुमार आए, देखें VIDEO
तेजप्रताप यादव ने अपनी पार्टी के विधान परिषद उम्मीदवार पर उठाया हाथ
Video : पटना के हज भवन में इफ्तार पार्टी का आयोजन, फिर साथ नजर आए नीतीश-तेजस्वी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं