आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बुधवार को अपने उस वीडियो का बचाव किया है, जिसमें वह हेलीकॉप्टर में मछली खाते हुए दिखाई दे रहे हैं. कई लोगों ने दावा किया है कि बिहार के नेता नवरात्रि के दौरान मांसाहारी खाना खा रहे हैं. बता दें कि नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू हो गई है और 9 दिन तक मनाए जाने वाले इस त्योहार में 9 देवियों की पूजा की जाती है. साथ ही कई श्रद्धालु इस दौरान व्रत भी रखते हैं और सात्विक आहार का सेवन करते हैं.
इस ओर इशारा करते हुए, कई इंटरनेट यूजर्स ने हिंदुओं को भड़काने की कोशिश करने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री की आलोचना की है. तेजस्वी यादव ने इसपर खुद का बचाव करते हुए बताया कि उनके पोस्ट में उल्लेख किया गया था कि वीडियो 8 अप्रैल का है, जो कि नवरात्रि शुरू होने से एक दिन पहले का है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा, "हमने इस वीडियो को बीजेपी और गोदी मीडियो के फॉलोवर्स का टेस्ट लेने के लिए शेयर किया था और हम सही साबित हुए हैं. ट्वीट में वीडियो किस दिन का है इसकी जानकारी भी दी गई है लेकिन फिर भी आप जानते हैं कि फॉलोवर्स ने क्या किया है?"
ट्रोलिंग उस वक्त शुरू हुई जब आरजेडी नेता ने बीती रात हेलीकोप्टर में पूर्व मंत्री मुकेश सहानी के साथ खाना खाते हुए एक वीडियो शेयर किया था. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "चुनाव की हलचल के बीच हेलिकॉप्टर में खाना! दिनांक- 08/04/2024". तेजस्वी यादव ने वीडियो में बताया है कि हेक्टिक चुनावी कैंपेन के बीच उन्हें खाना खाने के लिए केवल 10 से 15 मिनट का ही समय मिला था जिसमें फिश और रोटी थी. इस वजह से नवरात्रि के दौरान मांसाहारी खाने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई.
यहां तक कि भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने भी आज सुबह पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव को "मौसमी सनातनी" करार दिया. बीजेपी नेता ने कहा, "तेजस्वी यादव एक 'मौसमी सनातनी' हैं जो तुष्टिकरण का पोषण करते हैं. कई लोग, चाहे वे रोहिंग्या हों या बांग्लादेशी घुसपैठिए, तब यहां आए जब उनके पिता (लालू यादव) सत्ता में थे. वे सनातन का मुखौटा पहनकर तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं.''
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं