विज्ञापन

PAK vs NAM: पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से वर्ल्ड कप से होगा बाहर! इस टीम को होगा फायदा, जानें क्या है समीकरण

Pakistan May Be Eliminated From Group Stage: कोलंबो के आर प्रेमसादा स्टेडियम में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान के ऊपर ग्रुप स्टेज की रेस से बाहर होने का खतरा है. पाकिस्तान अगर बाहर हुआ तो उसका सीधा फायदा अमेरिका को होगा.

PAK vs NAM: पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से वर्ल्ड कप से होगा बाहर! इस टीम को होगा फायदा, जानें क्या है समीकरण
How Pakistan May Be Eliminated From Group Stage:

Pakistan May Be Eliminated From Group Stage: कोलंबो के आर प्रेमसादा स्टेडियम में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान के ऊपर ग्रुप स्टेज की रेस से बाहर होने का खतरा है. पाकिस्तान अगर बाहर हुआ तो उसका सीधा फायदा अमेरिका को होगा. पाकिस्तान अगले राउंड में पहुंचेगा या नहीं, यह इस पर निर्भर करेगा कि नामीबिया कैसा प्रदर्शन करती है. नामीबिया पहले ही सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई है. उसके अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है. बुधवार को जब पाकिस्तान और नामीबिया भिड़ेंगे तो नामीबिया के पास खोने को कुछ नहीं होगा, ऐसे में वो पाकिस्तान को काम जरूर तमाम करना चाहेगी. अगर पाकिस्तान को नतीजे उसके उम्मीद के मुताबिक नहीं मिले तो उसके लिए आगे के रास्ते पूरी तरह से बंद हो जाएंगे.

क्या पाकिस्तान हो जाएगा बाहर?

रविवार को भारत के हाथों सलमान अली आगा की अगुवाई वाली टीम की 61 रनों की हार के बाद, अगर पूर्व चैंपियन बुधवार को नामीबिया से हार जाते हैं तो वे 2026 के विश्व कप से बाहर हो जाएंगे. ग्रुप ए में प्वॉइंट्स टेबल में भारत 6 अंकों के साथ टॉप पर है और सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुका है. दूसरे स्थान पर अमेरिका है. अमेरिका ने पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को परास्त कर सुपर-8 का टिकट कटाया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

अमेरिका के 4 मैचों में 4 अंक हैं. अमेरिका फैंस दुआ करेंगे की नामीबिया पाकिस्तान को हरा दें. अमेरिका का रन रेट +0.787 का है, जो पाकिस्तान से काफी बेहतर है. पाकिस्तान के 3 मैचों में 4 अंक हैं. लेकिन -0.403 के खराब रन रेट के साथ वह तीसरे स्थान पर है. अगर बुधवार को नामीबिया ने उलटफेर किया तो अमेरिका सुपर-8 में क्वालीफाई करने के बेहद करीब होगी, लेकिन उसे टिकट नहीं मिलेगा. 

ग्रुप ए में अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद नीदरलैंड्स भी पाकिस्तान की हार की दुआ करेगी. क्योंकि वह भी सुपर-8 की रेस में बनी होगी. हालांकि, नीदरलैंड्स सिर्फ तकनीकि तौर पर ही रेस में है, क्योंकि उसे एक तो भाग्य का साथ चाहिए होगा और फिर उसे एक पहाड़ को सरकारा होगा. पाकिस्तान अगर हारता है तो नीदरलैंड्स तो भारत के खिलाफ अपने लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया कैसे कर सकती है सुपर-8 के लिए क्वालीफाई? जानें क्या है समीकरण

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की 'महाविजय' से गदगद सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com