विज्ञापन

'जिंदा लाश' बनाम '9वीं फेल लुटेरा'... बिहार में RJD और JDU के बीच सोशल मीडिया पर 'पोस्ट वॉर'

सोशल मीडिया पर आरजेडी और जेडीयू के बीच 'पोस्ट वॉर' शुरू हो गया है. आरजेडी ने पहले सीएम नीतीश कुमार को 'जिंदा लाश' बताया तो जेडीयू ने पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव को '9वीं फेल लुटेरा' बता दिया.

'जिंदा लाश' बनाम '9वीं फेल लुटेरा'... बिहार में RJD और JDU के बीच सोशल मीडिया पर 'पोस्ट वॉर'
  • बिहार में आरजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए फेसबुक पोस्ट में आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया
  • आरजेडी की इस पोस्ट में कहा गया कि यदि जिंदा लाश कुछ समय और सत्ता पर बैठा रहा तो बिहार जिंदा मुर्दा हो जाएगा
  • जेडीयू ने आरजेडी की पोस्ट के जवाब में तेजस्वी यादव को 9वीं फेल लुटेरा कहकर पलटवार किया
पटना:

बिहार में एक बार फिर सियासत गरमा गई है. आरजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए 'जिंदा लाश' शब्द का इस्तेमाल किया है. इसके जवबा में जेडीयू ने भी एक पोस्ट किया और उसमें तेजस्वी यादव के लिए '9वीं फेल लुटेरा' का इस्तेमाल किया गया. हालांकि, किसी ने भी सीधे नाम लेकर संबोधित नहीं किया है. बिहार में सोशल मीडिया पर छिड़ी आरजेडी और जेडीयू के बीच इस बहस से सियासत गरमा गई है.

इस पूरे बवाल की शुरुआत तब हुई जब आरजेडी ने फेसबुक पोस्ट कर नीतीश कुमार के लिए आपत्तिजनक बातें लिखीं. इसमें आरजेडी ने सीएम नीतीश कुमार को 'जिंदा लाश' और 'बेशर्म सीएम' तक बता दिया.

आरजेडी ने क्या पोस्ट की?

आरजेडी के फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट की गई. इसमें लिखा, 'जिंदा लाश कुछ समय और गद्दी पर बैठा रहा तो बिहार जिंदा मुर्दा हो जाएगा.' इसके साथ आरजेडी ने नीचे हैशटैग के साथ '#बेशर्मCM' भी लिखा.

जेडीयू ने किया पलटवार

आरजेडी की पोस्ट पर जेडीयू ने भी पलटवार किया. जेडीयू ने तेजस्वी यादव के लिए '9वीं फेल लुटेरा' बताया. आरजेडी की पोस्ट के स्क्रीनशॉट के साथ जेडीयू ने लिखा, 'खुद को गलाकर, बिहार में जान फूंक दिया, नर्क से निकाल, सपनों का बिहार रच दिया. काश ऐसा 'लाश' तुम्हारा बाप भी होता, कम से कम बिहार अपना अस्तित्व तो न खोता.'

इसके आगे जेडीयू ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'तुम्हारे मां-बाप तो जिंदा थे न? पर स्वार्थ की आग में उन्होंने बिहार जला दिया, खून चूसकर राज्य को जिंदा लाश बना दिया.' सबसे आखिर में जेडीयू ने '#9वीं फेल लुटेरा' लिखा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RJD Vs JDU, Nitish Kumar, Tejashwi Yadav, Bihar Politics, Nitish Kumar Vs Tejashwi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com