विज्ञापन

बात करना बंद किया तो सिरफिरे आशिक का रात 1 बजे लड़की के घर हमला, मां का कत्ल और पूरा परिवार जख्मी

तमिलनाडु के तूतीकोरिन में एक युवक ने आधी रात घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी को चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया.

बात करना बंद किया तो सिरफिरे आशिक का रात 1 बजे लड़की के घर हमला, मां का कत्ल और पूरा परिवार जख्मी
तमिलनाडु में एक युवक ने आधी रात घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया.

तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले के मुदलूर गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक युवक ने देर रात एक परिवार के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में 48 वर्षीय मैरी विजिला की मौत हो गई जबकि उनके पति मुथुकृष्णन, 12 वर्षीय बेटे प्लेजेंट राजा और 15 वर्षीय बेटी घायल हो गए. हमले में मैरी विजिला की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के अनुसार मुथुकृष्णन और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों को बेहतर इलाज के लिए तिरुनेलवेली सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मजिस्ट्रेट ने अस्पताल पहुंचकर बयान भी दर्ज किए हैं.

हमले के बाद दोनों बेटियों को साथ ले गया

पुलिस जांच में सामने आया कि हमला करने के बाद आरोपी परिवार की दोनों बेटियों को अपने साथ ले गया था. हालांकि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया. आरोपी की पहचान 23 वर्षीय ज्ञान प्रकाश के रूप में हुई है. वह जिले के आनंदपुरम इलाके का रहने वाला है. घटना के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और महज चार घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया.

बेटी से बातचीत का विरोध बना वजह

पुलिस के मुताबिक आरोपी परिवार को पहले से जानता था. वह परिवार की 15 वर्षीय बेटी के संपर्क में था. लड़की के माता-पिता ने इस संबंध का विरोध किया था. बाद में लड़की ने भी उससे सभी संबंध खत्म कर दिए और बातचीत बंद कर दी थी. शुरुआती जांच में इसी बात को हमले की मुख्य वजह माना जा रहा है.

महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

घटना के बाद तमिलनाडु में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है. तूतीकोरिन सांसद कनिमोझी ने कहा कि महिलाएं और बच्चे न तो घर में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और न ही सार्वजनिक स्थानों पर. उन्होंने राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे गंभीर चिंता का विषय बताया.

यह भी पढ़ें- संभाजीनगर : फेसबुक किंग बंटी की बीच सड़क निर्मम हत्या, जिगरी दोस्त निकला कातिल; थाने जाकर बोला- मैंने मार डाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Nadu, Crime News, Breaking News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com