- जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या 7 साल पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से की गई थी
- विजय बाजिया का गैंग नाम उसके जन्मदिन 15 जुलाई के आधार पर 1507 रखा गया था
- विजय के दुश्मन गैंग का नाम 7007 है, जो गाड़ियों के नंबर पर आधारित है
राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार को जिस हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई, उसके गैंग का नाम बहुत ही अलग है. इतना ही नहीं उसके दुश्मन गैंग का नाम भी अजीबोगरीब है. गैंग्स के ऐसे नाम आपने शायद ही पहले कभी सुने हों. दरअसल विजय बाजिया का जन्मदिन 15 जुलाई को आता था, इस लिहाज से उसने अपने गैंग का नाम अपने जन्मदिन की तारीख के हिसाब से 1507 रख लिया और इसी नाम से दहशत फैलाना जारी रखा. उसकी रंजिश 7007 गैंग से थी. आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा नाम है. तो बता दें कि इस गैंग का यह नाम गाड़ियों के नंबर पर पड़ा था. गैंग के पहले सदस्य की गाड़ी का नंबर 7007 था. इसके बाद कई गाड़ियां इसी नंबर से खरीदी गईं. ये नंबर गैंग की आइडेंटिटी के लिए इस्तेमाल होता है.
गाड़ी नंबर से क्या है गैंग का कनेक्शन?
इस गैंग के इस नंबर पर नाम रखने के पीछे गाड़ियों का नंबर सबसे बड़ा कारण है, क्यों कि गाड़ियों के नंबर चार डिजिट के होते हैं. तो गैंग का नाम भी इस पर ही रख लिया. गैंग के प्रमुख सरगना के लकी नंबर के हिसाब से गाड़ी के नंबर लिए जाते हैं. इसके हिसाब से ही गैंग शुरू किया जाता है. इसके बाद गैंग के अन्य सदस्य भी इसी नंबर की गाड़िया रखते हैं. ये गाड़ियां गैंग की पहचान और दबदबा बनाने का काम करता है. कई गैंग लीडर अपने जन्मदिन की तारीख के हिसाब से भी यह नंबर रखते हैं.

विजय बाजिया के दुश्मन गैंग की कहानी
कुछ साल पहले गैंग के शहर की पहचान के हिसाब से भी उसका नाम रखा जाता था. जैसे जोधपुर के लिए RJ 19, बीकानेर RJ07, अलवर की तरह से RJ 02, उसी शहर के आरटीओ कोड के मुताबिक नाम रखा जाता था, धीरे धीरे जब एक ही शहर में कई ग्रुप होने लगे तो चार अंकों का नंबर रखने का चलन बढ़ने लगा.

7 साल पुरानी रंजिश में विजय की हत्या
जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र के जगदंबा नगर में 7 साल पुरानी रंजिश में विजय की हत्या कर दी गई. विजय पर साल 2019 में कैलाश नाम के युवक की हत्या करने का आरोप था. कैलाश के बेटे हनीश गोल्या ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए साथियों के साथ मिलकर विजय को मौत के घाट उतार दिया.

फॉर्च्यूनर का रास्ता रोक कल्हाड़ी से हत्या
हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या पत्थरों और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की गई. बदमाशों ने बहुत ही फिल्मी अंदाज में पहले उसकी फॉर्च्यूनर कार का रास्ता रोका और फिर बीच सड़क उस पर हमला कर उसे मार दिया. मौके पर मौजूद लोगों के इस वारदात का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें-7 साल बाद बेटे ने लिया पिता की हत्या का बदला, जयपुर में हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं