तमिलनाडु के चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों में मंगलवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है. राजधानी चेन्नई और आसपास के इलाकों में जलभराव के बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल लोगों की मदद के लिए तैयार हैं.

मौसम विभाग का क्या है अपडेट
IMD ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र गहराता जा रहा है, जिससे चेन्नई में भारी बारिश हो रही है. चेन्नई के उत्तरी इलाकों में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखने को मिली. पेरम्बूर, कोयम्बेडु सहित अन्य जगहों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. राज्य मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने भविष्यवाणी की है कि मंगलवार और बुधवार को चेन्नई और उसके आसपास के जिलों में भारी बारिश जारी रहेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

इन इलाकों के लिए अलर्ट जारी
रानीपेट, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, कृष्णगिरि, धर्मपुरी, सलेम, कल्लाकुरिची और कुड्डालोर जिलों के लिए विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए हैं. इसके साथ ही तमिलनाडु के बाकी हिस्सों के अलावा राज्य के उत्तरी हिस्सों और दक्षिणी तमिलनाडु के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. यहां कई कंपनियों ने लोगों को घर से काम करने की सलाह दी है.

शिकायत और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
लोग आपात स्थिति या जलभराव और बारिश से संबंधित समस्याओं की शिकायत के लिए आईसीसीसी हेल्पलाइन नंबर 1913 पर कॉल कर सकते हैं. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और केंद्र की आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम चेन्नई और आस-पास के जिलों में 26 स्थानों पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. साथ ही, चेन्नई और राज्य के अन्य हिस्सों में भारी बारिश से उपजी स्थिति के मद्देनजर 219 नाव तैयार हैं.

कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू जिलों में भारी बारिश लगातार जारी है. इसलिए तमिलनाडु सरकार 16 अक्टूबर तक स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियां बढ़ा सकती है. पूरे तमिलनाडु में कम से कम 931 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 300 ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जीसीसी) के अधीन हैं. ये शिविर निचले इलाकों के निवासियों या बाढ़ या जलभराव के कारण स्थानांतरित किए जाने वाले लोगों के लिए तैयार किए गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं