विज्ञापन

चेन्नई DMK हेडक्वार्टर में NDTV के कैमरे पर रोता दिखा स्टालिन समर्थक, उखड़ने लगे टेंट, VIDEO

शुरुआती रुझानों में डीएमके तीसरे नंबर पर चल रही है. इस बीच चेन्नई में DMK हेडक्वार्टर में NDTV के कैमरे पर  स्टालिन समर्थक रोता दिखा. चुनाव नतीजों को देखते हुए डीएमके के टेंट उखड़ने लगे हैं. 

चेन्नई DMK हेडक्वार्टर में NDTV के कैमरे पर रोता दिखा स्टालिन समर्थक.
  • तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने दमदार एंट्री करते हुए प्रमुख स्थान हासिल किया है.
  • CM स्टालिन की पार्टी डीएमके शुरुआती रुझानों में तीसरे नंबर पर चल रही है और कई सीटों पर पिछड़ रही है.
  • तिरुचिरापल्ली और पेरम्बूर सीटों पर विजय आगे चल रहे हैं. CM स्टालिन और उनके परिवार के सदस्य पिछड़ रहे हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई:

Tamil Nadu Election Results 2026: देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव  के वोटों की गिनती में सबसे रोचक मुकाबला तमिलनाडु में होता नजर आ रहा है. यहां एक्टर विजय की पार्टी TVK ने ब्लॉकबस्टर एंट्री ली है. विजय की धमाकेदार एंट्री का सबसे तगड़ा झटका मुख्यमंत्री स्टालिन की पार्टी DKM को लगी  है. शुरुआती रुझानों में डीएमके तीसरे नंबर पर चल रही है. इस बीच चेन्नई में DMK हेडक्वार्टर में NDTV के कैमरे पर  स्टालिन समर्थक रोता दिखा. चुनाव नतीजों को देखते हुए डीएमके के टेंट उखड़ने लगे हैं. 

तमिलनाडु के एक्टर विजय दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं. वहीं मुख्यमंत्री स्टालिन खुद की सीट पर पीछे चल रहे हैं. अभी तक का रुझान यह बता रहा है कि राज्य में त्रिशंकु विधानसभा हो सकती है. एक्टर विजय तिरुचिरापल्ली और पेरम्बूर दोनों सीटों से आगे चल रहे हैं. वहीं सीएम स्टालिन कोलाथुर सीट से पीछे चल रहे हैं. उदयनिधि स्टालिन भी अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कुछ प्रमुख सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प बनता दिख रहा है. तिरुचिरापल्ली वेस्ट सीट पर टीवीके उम्मीदवार ने डीएमके के वरिष्ठ नेता केएन नेहरू को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली है, जो बड़े नेताओं के लिए चुनौती का संकेत माना जा रहा है.

कोयंबटूर साउथ में डीएमके के वी. सेंथिलबालाजी आगे चल रहे हैं, जबकि टीवीके उम्मीदवार कड़ी टक्कर दे रहे हैं. वहीं गोबीचेट्टिपालयम सीट पर हाल ही में एआईएडीएमके छोड़कर टीवीके में शामिल हुए दिग्गज नेता केए. सेंगोट्टैयन भी बढ़त बनाए हुए हैं, जिससे नई पार्टी की ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है.

इस चुनाव में महिलाओं की भागीदारी भी खास रही है. इस बार रिकॉर्ड 443 महिला उम्मीदवार मैदान में उतरी हैं, जो प्रतिनिधित्व के बढ़ते ट्रेंड को दिखाता है. हालांकि इतिहास बताता है कि भागीदारी के बावजूद जीत का आंकड़ा कम ही रहा है.

1991 में 102 महिला उम्मीदवारों में से 32 विधायक चुनी गई थीं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है लेकिन 1996 में यह संख्या घटकर सिर्फ 9 रह गई. 2021 के चुनाव में 413 महिला उम्मीदवारों में से केवल 12 ही जीत सकीं, जो कुल 234 सदस्यीय विधानसभा का करीब 5 प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें - तमिलनाडु में विजय की ब्लॉकबस्टर एंट्री, चुनावों में हिट हो गई TVK की पॉलिटकल पिक्चर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com