विज्ञापन

तमिलनाडु में विजय की ब्लॉकबस्टर एंट्री, चुनावों में हिट हो गई TVK की पॉलिटकल पिक्चर

Tamil Nadu Assembly Election Results 2026: तमिलनाडु की राजनीति में एक्टर विजय की ब्लॉकबस्टर एंट्री हो गई है. उनकी पार्टी TVK ने राज्य की दो प्रमुख पार्टियों को धूल चटा दी है. शुरुआती रुझानों में विजय की पार्टी सबसे आगे निकलती नजर आ रही है.

तमिलनाडु में विजय की ब्लॉकबस्टर एंट्री, चुनावों में हिट हो गई TVK की पॉलिटकल पिक्चर
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक्टर विजय.
  • तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक्टर विजय की पार्टी TVK ने शुरुआती रुझानों में सबसे अधिक सीटों पर बढ़त बनाई है.
  • शुरुआती दौर में DMK, AIADMK और TVK के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है जिसमें TVK ने ब्लॉकबस्टर एंट्री की.
  • AIADMK ने बीच में वापसी की और सबसे अधिक सीटों पर बढ़त लेकर चुनावी मुकाबले को रोचक बनाया है.
चेन्नई:

Tamil Nadu Assembly Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों में एक्टर विजय की पार्टी TVK बड़ा धमाका करती नजर आ रही हैं. अभी तक की वोटों की गिनती के रुझान में एक्टर विजय की पार्टी TVK सबसे आगे निकलती नजर आ रही है. एक्टर विजय की पार्टी TVK पहले ही चुनाव में सबसे अधिक सीटों पर आगे बढ़ती नजर आ रही है. शुरुआती रुझानों में तमिलनाडु DMK, AIADMK और TVK के बीच दिलचस्प रेस दिख रही है. पहले डीएमके लीड लेती नजर आई थी. लेकिन बाद में एक्टर विजय की पार्टी ने ब्लॉकबस्टर एंट्री लेते हुए 66 सीटों पर बढ़त ली. लेकिन कुछ ही देर बाद AIADMK ने वापसी ली, और बड़ा उलटफेर करते हुए सबसे अधिक सीटों पर बढ़त बनाई.   

Latest and Breaking News on NDTV

TVK और AIADMK के बीच कड़ी टक्कर, DMK तीसरे नंबर पर

अब से थोड़ी देर पहले एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने फिर से वापसी की है. अभी तक के रुझान में तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी TVK और AIADMK की पार्टी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. मुख्यमंत्री स्टालिन की पार्टी DKM तीसरे नंबर पर चली गई है. एग्जिट पोल्स में टीवीके को 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया था. जो बहुत हद तक सही साबित होता नजर आ रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

तमिलनाडु में इस बार कुल 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता मैदान में हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस बार रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया. कुल मतदान 84.69 प्रतिशत दर्ज किया गया. वोटिंग प्रतिशत के लिहाज से यह तमिलनाडु के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा मतदान माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें - तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती के पल-पल के अपडेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Nadu Assembly Election, Tamil Nadu Assembly Election Results, Tamil Nadu Assembly Election Results 2026, Actor Vijay, Actor Vijay Party TVK
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com